फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPSSSC PET 2022: Can 50 percent marks be achieved by practicing these five topics, have a look at this-safalta

UPSSSC PET 2022: क्या इन पांच टॉपिक्स के अभ्यास से ही हासिल किए जा सकते हैं 50 फीसदी अंक, एक नजर इस रिपोर्ट पर

Tue, 27 Sep 2022 03:15 PM IST
Shobhit Shukla Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Shobhit Shukla Updated Tue, 27 Sep 2022 03:15 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में दूसरी बार यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा PET का आयोजन 15 व 16 अक्तूबर 2022 को किया जाना है। यह परीक्षा UPSSSC द्वारा वर्ष में एक ही बार आयोजित की जाती है।

विज्ञापन
UPSSSC PET 2022: Can 50 percent marks be achieved by practicing these five topics, have a look at this-safalta
यूपीएसएसएससी - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा राज्य में दूसरी बार प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 15 और 16 अक्तूबर 2022 को आयोजित की जानी है। इस बार PET में हिस्सा लेने के लिए तकरीबन 37 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। गौरतलब है कि UPSSSC की ग्रुप C की भर्तियों में सिर्फ उन्हीं अभ्यर्थियों को शामिल होने का मौका मिलता है, जो PET में हिस्सा लेते हैं। PET की लोकप्रियता उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रही है। दरअसल पिछले साल जितने अभ्यर्थियों ने PET में हिस्सा लिया था, उससे दोगुने अभ्यर्थियों ने इस साल इसमें हिस्सा लेने के लिए आवेदन किया है। PET 2022 में हिस्सा लेने के लिए काफी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसलिए इस बार PET के बाद की नौकरियों के लिए अभ्यर्थियों का PET में बेहतर प्रदर्शन करना बेहद ही आवश्यक है। अगर आप भी PET 2022 में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इसकी बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता डॉट कॉम के खास UPSSSC PET E-book - Download Now की सहायता ले सकते हैं और एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में PET की बेहतर तैयारी करके इसमें अच्छा स्कोर कर सकते हैं।

विज्ञापन

इन 5 टॉपिक्स का अभ्यास करके हासिल कर सकते हैं 50 फीसदी अंक!

PET में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से कुल 15 विषयों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाने हैं। हालांकि इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी सिर्फ 5 टॉपिक्स का सही ढंग से अभ्यास करके इसमें 50 मार्क्स हासिल कर सकते हैं। दरअसल इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से जनरल अवेयरनेस और करेंट अफेयर्स से 20 अंको के 20 प्रश्न तथा एनालिसिस ऑफ अनरीड पैसेज, ग्राफ इंटरप्रिटेशन और टेबल इंटरप्रिटेशन एनालिसिस जैसे 3 टॉपिक्स से 30 अंको के प्रश्न पूछे जाने हैं। इसलिए अभ्यर्थी इन 5 टॉपिक्स का अभ्यास करके इस परीक्षा में 50 अंक हासिल कर सकते हैं। इसके जनरल अवेयरनेस सेक्शन का सिलेबस आप नोटिफिकेशन में देख सकते हैं। जबकि इसके करेंट अफेयर्स सेक्शन की तैयारी के लिए आपको भारत एवं विश्व के करेंट अफेयर्स पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं एनालिसिस ऑफ अनरीड पैसेज में 2 पैसेज से प्रश्न पूछे जाते हैं और इनमें से प्रत्येक पैसेज पर 5 प्रश्न होता है। इसी प्रकार ग्राफ इंटरप्रिटेशन में 2 ग्राफ आते हैं और इनमें से प्रत्येक ग्राफ पर 5 प्रश्न होता है तथा टेबल इंटरप्रिटेशन एनालिसिस से भी 2 तालिकाएँ आती हैं और इसमें प्रत्येक तालिका पर 5 प्रश्न होते हैं।

विज्ञापन

एडमिट कार्ड को लेकर क्या है अपडेट :

इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड UPSSSC जल्द ही जारी कर सकती है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPSSSC इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड इस माह के आखिर में  जारी किया जा सकते हैं। इसलिए अभ्यर्थियों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, UPSSSC PET, CTET, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की Safalta App के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed