फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC PET 2021 results may be released soon, score card valid for one year, know the benefits Safalta

UPSSSC PET 2021: PET के परिणाम जल्द हो सकते हैं जारी, एक साल तक रहेगी स्कोर कार्ड की वैल्यू, जानिए इसके फायदे

Thu, 21 Oct 2021 06:13 PM IST
देवेश शर्मा Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 21 Oct 2021 06:13 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में 24 अगस्त को आयोजित की गई PET के परिणाम जल्द ही घोषित किए जा सकते हैं। इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली कई भर्तियों में शामिल होने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
UPSSSC PET 2021 results may be released soon, score card valid for one year, know the benefits Safalta
UPSSSC 2021 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग - फोटो : Social media

विस्तार

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में 24 अगस्त को आयोजित की गई प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) के परिणाम जल्द ही घोषित किए जा सकते हैं। गौरतलब है कि यह परीक्षा पूरे राज्य में एक साथ 24 अगस्त को 2 शिफ्ट्स में आयोजित की गई थी और इसमें लाखों की संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए PET काफी महत्वपूर्ण है। दरअसल, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन (UPSSSC) द्वारा निकाली जाने वाली ग्रुप C की भर्तियों में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का PET में उतीर्ण होना अनिवार्य है।PET के परिणामों की घोषणा के बाद राज्य में लेखपाल के 7882 पदों समेत कुल 22,794 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की जानी है। अगर आप भी लेखपाल भर्ती में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं, तो इसकी पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book - Download Now की सहायता ले सकते हैं। 

जल्द ही जारी होंगे PET के परिणाम 
UPSSSC इसी माह के आखिर तक PET के परिणामों की घोषणा कर सकती है। आयोग ने इस परीक्षा की आंसर-की काफी पहले जारी कर दी है, इसलिए यह उम्मीद लगाई जा रही है कि इसके परिणामों की भी घोषणा जल्द ही कि जाएगी। अभ्यर्थियों को PET के परिणामों से संबंधित सूचना के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। 

विज्ञापन


एक साल रहेगी स्कोरकार्ड की वैल्यू 
UPSSSC द्वारा PET के स्कोरकार्ड जारी करने के बाद उसकी वैल्यू एक साल तक के लिए होगी। इसलिए अगर परिणाम अक्तूबर में जारी होते हैं, तो अभ्यर्थी परिणाम जारी होने की तारीख से एक साल तक के भीतर तक UPSSSC द्वारा निकाली जाने वाली ग्रुप C की भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:
T20 मैच में सबसे तेज शतक बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची


क्या आप जानते हैं यूपी लेखपाल परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं

PET स्कोर कार्ड के क्या हैं फायदे 
UPSSSC जल्द ही राज्य में ग्रुप C के कई महत्वपूर्ण पदों पर भर्तियां निकालने वाला है। इसलिए अभ्यर्थियों का PET में सफल होना और उनके पास PET स्कोर कार्ड का होना काफी फायदेमंद होगा।UPSSSC ने मार्च 2022 से पहले राजस्व लेखपाल के 7882 पदों, स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 9212 पदों, गन्ना पर्यवेक्षक के 2500 पदों, कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक व समान योग्यता वाले 2000 पदों और प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ, एक्स-रे प्राविधिक के 1200 पदों पर परीक्षा आयोजित करने का एलान किया है। साथ ही UPSSSC द्वारा अगले साल तक अन्य कई भर्तियां आयोजित किये जाने का भी अनुमान जताया जा रहा है। 

कैसे करें तैयारी 
किसी भी परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए अनुभवी फैकल्टीज के मार्गदर्शन में पढ़ने के साथ ई-बुक्स के जरिए पढ़ना और मॉक टेस्ट के जरिए अभ्यास करना बेहद आवश्यक है। अभ्यर्थी इन सभी सुविधाओं को एक ही जगह सफलता एप डाउनलोड करके प्राप्त कर सकते हैं। सफलता ऐप के जरिए अभ्यर्थी फ्री क्लासेस के साथ फ्री ई-बुक्स और फ्री मॉक-टेस्ट का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता एप और अपनी तैयारी को दें सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed