फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC PET 2021 results can be released till this date your answer book is being evaluated with these rules Safalta

UPSSSC PET 2021: इस तारीख तक जारी हो सकते हैं परिणाम, ऐसे हो रहा है आपकी उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन

Thu, 23 Sep 2021 03:05 PM IST
देवेश शर्मा Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 23 Sep 2021 03:05 PM IST
सार

PET के परिणामों की घोषणा जल्द ही की जा सकती है। यह परीक्षा 24 अगस्त को UPSSSC द्वारा आयोजित की गई थी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा 22,794 पदों पर भर्तियां निकाली जाएंगी। इन भर्तियों में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में उतीर्ण होना आवश्यक है।

विज्ञापन
UPSSSC PET 2021 results can be released till this date your answer book is being evaluated with these rules Safalta
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में मार्च 2022 से पहले उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा 22,794 पदों पर भर्तियां निकाली जाएंगी। इन भर्तियों में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में उतीर्ण होना आवश्यक है। UPSSSC द्वारा निकाली जाने वाली ग्रुप C की भर्तियों में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का PET पास होना जरूरी है। राज्य में PET 24 अगस्त को आयोजित की गई थी और इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थी अभी इसके रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। आप इन कोर्सेस से यहां क्लिक करके Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now बिल्कुल फ्री में जुड़ सकते हैं।

कब तक जारी होंगे परिणाम
PET के परिणाम अक्टूबर माह में घोषित किए जा सकते हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPSSSC ने उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य शुरू कर दिया है और इसके पूरा होते ही अक्टूबर महीने में परिणामों की घोषणा हो सकती है। अभ्यर्थियों को इससे संबंधित सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन


इन नियमों के साथ हो रहा है उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन
PET में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य शुरू हो चुका है। इन उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन आयोग द्वारा निम्न नियमों के आधार पर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेगेटिव मार्किंग
आधिकारिक अधिसूचना में इस बात की जानकारी दी गई है कि इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग की भी व्यवस्था लागू होगी। अधिसूचना के मुताबिक प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों का 0.25 मार्क्स काट लिया जाएगा। गौरतलब है कि इस परीक्षा में 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे गए थे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का था। 

नॉर्मलाइजेशन
इस परीक्षा में उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद नंबर देते समय अंको को नॉर्मलाइज किया जाएगा। गौरतलब है कि आधिकारिक अधिसूचना में इस बात की जानकारी दी गई है कि इस परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की जाएगी। 


कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप यूपी लेखपाल, यूपी SI, SSC GD या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए चलाए जा रहे इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता एप के जरिए भी जुड़ सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता एप और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed