फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC PET 2021 Recognition of score card of PET 2021 will remain for one year Safalta

UPSSSC PET 2021: एक साल तक रहेगी PET 2021 के स्कोर कार्ड की मान्यता, जानें किन नौकरियों के लिए कर सकते हैं आवेदन

Tue, 28 Sep 2021 04:54 PM IST
सोनिया चौहान Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 28 Sep 2021 04:54 PM IST
सार

UPSSSC PET 2021: उत्तर प्रदेश में UPSSSC द्वारा निकाली जाने वाली ग्रुप C की भर्तियों में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का PET में 

उत्तीर्ण होना आवश्यक है। राज्य में 24 अगस्त को PET आयोजित की गई थी।

विज्ञापन
UPSSSC PET 2021 Recognition of score card of PET 2021 will remain for one year Safalta
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 24 अगस्त को आयोजित की गई थी और अब इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थी बेसब्री से इसके परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। राज्य में UPSSSC द्वारा निकली ग्रुप C की भर्तियों में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का PET में उत्तीर्ण होना अनिवार्य कर दिया गया है। PET के बाद राज्य में बंपर भर्तियां होने वाली हैं, इसलिए अभ्यर्थी इसे लेकर काफी उत्सुक हैं। अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो आप सफलता के Exam Preparation FREE Course - Subscribe Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन


कब तक जारी होंगे परिणाम 
PET के परिणाम अक्टूबर महीने में जारी किए जा सकते हैं। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं जारी हुई है। लेकिन, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक PET के कॉपियों की जांच शुरू हो गई है और जल्द ही इसके परिणाम घोषित किए जा सकते हैं।

विज्ञापन

 

एक साल रहेगी PET स्कोर कार्ड की वैल्यू 
PET में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को जो स्कोर कार्ड मिलेगा, उसकी वैल्यू एक साल की होगी। एक बार PET में शामिल होने के बाद अभ्यर्थी उस स्कोर कार्ड के आधार पर एक साल तक निकलने वाली नौकरियों में आवेदन कर सकते हैं। एक साल की अवधि के बाद निकलने वाली भर्तियों में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को फिर से PET में बैठना पड़ेगा। गौरतलब है कि PET हर साल आयोजित की जानी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

किन भर्तियों में मिलेगा शामिल होने का मौका 
PET 2021 में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों को मार्च 2022 से पहले राजस्व लेखपाल के 7882 पदों ,स्वास्थ्य कार्यकर्ता व समान योग्यता वाले अन्य 9212 पदों, गन्ना पर्यवेक्षक व समान योग्यता वाले 2500 पदों, कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक व समान योग्यता वाले 2000 पदों और प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ एक्सरे प्राविधिक व सामान योग्यता वाले 1200 पदों पर होने वाली भर्तियों में शामिल होने का मौका मिलेगा। साथ ही अभ्यर्थी PET के स्कोर कार्ड पर एक साल तक भर्तियों में शामिल हो सकते हैं, इसलिए अभ्यर्थियों को UPSSSC द्वारा निकाली जाने वाली अन्य ग्रुप C की भर्तियों में भी शामिल होने का मौका मिलेगा।


कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 
प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D, SSC GD, यूपी SI, समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। इन कोर्सेस से आप सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, करेंट अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। 

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed