फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPSSSC PET 2021: Notification will be issued for the recruitment of 22 thousand posts before the code of conduct is implemented in UP, know which departments will be recruited and what is the number of vacancies-safalta

UPSSSC PET 2021 : यूपी में आचार संहिता लागू होने से पहले 22 हजार पदों पर भर्ती के लिए जारी होगा नोटिफिकेशन, जानें किन किन विभागों में होगी भर्ती और क्या है रिक्त पदों की संख्या

Fri, 05 Nov 2021 03:22 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Fri, 05 Nov 2021 03:22 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में PET की परिणामों की घोषणा होने के बाद 22,794 पदों पर होने वाली भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। इन भर्तियों के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।

विज्ञापन
UPSSSC PET 2021: Notification will be issued for the recruitment of 22 thousand posts before the code of conduct is implemented in UP, know which departments will be recruited and what is the number of vacancies-safalta
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में 24 अगस्त को आयोजित की गई प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) के परिणामों की घोषणा के बाद अब राज्य में 22 हजार से भी अधिक रिक्त पदों पर बहाली के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। राज्य में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा निकाली जाने वाली ग्रुप C की भर्तियों में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का PET में हिस्सा लेना अनिवार्य कर दिया गया है और इसी वजह से PET के परिणामों की घोषणा के बिना इन रिक्त पदों पर भर्ती नहीं आयोजित की जा रही थी। हालांकि, अब PET के परिणामों की घोषणा के बाद लेखपाल के 7882 पदों समेत 22,794 पदों स्पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। अगर आप भी उत्तर प्रदेश में होने वाली इस लेखपाल भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं, तो इसकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book - Download Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

जल्द ही जारी होगा नोटिफिकेशन :

UPSSSC द्वारा 22,794 पदों पर की जाने वाली भर्तियों के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन भर्तियों के लिए उत्तर प्रदेश में आचार संहिता लागू होने से पहले नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। गौरतलब है कि राज्य में अगले साल के शुरुआत में विधानसभा चुनाव है और इसकी शुरुआत से कुछ दिनों पहले राज्य में आचार संहिता लागू कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को इन भर्तियों से संबंधित जानकारी के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन

किन पदों पर होनी है भर्ती :

UPSSSC ने मार्च 2022 से पहले राजस्व लेखपाल के 7882 पदों, स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 9212 पदों, गन्ना पर्यवेक्षक के 2500 पदों, कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक व समान योग्यता वाले 2000 पदों और प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ , एक्सरे प्राविधिक के 1200 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा करवाने का ऐलान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस महीने में होगी परीक्षा :

UPSSSC के एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक PET के बाद नवंबर में राजस्व लेखपाल के 7882 पदों और स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 9212 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा होगी। इसके अलावा गन्ना पर्यवेक्षक के 2500 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा फरवरी 2022 में तथा कनिष्ठ सहायक एवं आशुलिपिक के 2000 पदों और प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ एवं एक्सरे प्राविधिक के 1200 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा मार्च 2022 में आयोजित की जाएगी। 

यहाँ से करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप SSC GD, UP SI, NDA&NA, UP लेखपाल या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही डेली करेंट अफेयर्स और वीकली, मंथली करेंट अफेयर्स का भी बिल्कुल फ्री में लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed