फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPSSSC Lekhpal Syllabus 2021 safalta

UP Lekhpal 2021: लेखपाल भर्ती प्रक्रिया में हुए हैं कुछ अहम बदलाव, जानें क्या इसके सिलेबस में भी बदलाव है संभव

Mon, 29 Nov 2021 01:09 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Mon, 29 Nov 2021 01:09 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। इस बार की लेखपाल भर्ती पिछली लेखपाल भर्तियों से थोड़ी अलग होगी।

विज्ञापन
UPSSSC Lekhpal Syllabus 2021 safalta
UPSSSC Recruitment 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी बेसब्री से लेखपाल की भर्ती निकलने का इंतजार कर रहे हैं। राज्य में लेखपाल भर्ती प्रक्रिया अब उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जानी है और UPSSSC के एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक लेखपाल के 7882 पदों के लिए परीक्षा नवंबर महीने में ही होनी है। हालांकि, इस भर्ती के लिए अभी तक अधिसूचना नहीं जारी हुई है, इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि UPSSSC लेखपाल भर्ती के लिए परीक्षा जनवरी/फरवरी 2022 में आयोजित कर सकती है। गौरतलब है कि इस भर्ती में उन्हीं अभ्यर्थियों को शामिल होने का मौका मिलेगा, जो 24 अगस्त को आयोजित हुई PET में शामिल हुए हैं। अगर आप भी लेखपाल भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं, तो इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book - Download Now की सहायता ले सकते हैं। 

विज्ञापन

हुए हैं कुछ महत्वपूर्ण बदलाव :

लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा लेखपाल की पिछली भर्तियों की तुलना में थोड़ी अलग होगी। दरअसल UPSSSC द्वारा आयोजित किये जाने वाले लेखपाल भर्ती से इस बार इंटरव्यू को हटा दिया गया है। लेखपाल भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा में पहले इंटरव्यू भी शामिल होता था, लेकिन इस बार की भर्ती प्रक्रिया में इंटरव्यू का आयोजन नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि राज्य में होने वाली पिछली लेखपाल भर्तियों में 100 नंबर की परीक्षा में से 80 नंबर की लिखित परीक्षा होती थी और 20 नंबर का इंटरव्यू आयोजित किया जाता था।

विज्ञापन

क्या सिलेबस में बदलाव है संभव :

लेखपाल भर्ती में किस सिलेबस के हिसाब से प्रश्न पूछे जाएंगे, इसकी पूरी जानकारी तो नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी। हालांकि, अब परीक्षा में ज्यादा दिन का समय नहीं बचा है, इसलिए इस बात की उम्मीद कम ही है कि इस परीक्षा के पुराने एग्जाम सिलेबस में बदलाव होगा। यह उम्मीद लगाई जा रही है कि लेखपाल की परीक्षा में अभ्यर्थियों से पिछली लेखपाल परीक्षाओं के तर्ज पर सामान्य हिंदी, गणित, सामान्य ज्ञान तथा ग्राम समाज एवं विकास जैसे टॉपिक्स से प्रश्न पूछे जा सकते हैं। अभ्यर्थियों से इन चारों विषयों से 25-25 अंक के 25 प्रश्न पूछे जा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपाल परीक्षा ऑफलाइन होगी या ऑनलाइन?

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed