फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPSSSC Lekhpal Recruitment 2021: Start preparing for Lekhpal recruitment from today itself, questions can be asked from these subjects in its examination-safalta

UPSSSC Lekhpal Recruitment 2021: लेखपाल भर्ती के लिए आज से ही शुरू कर दें तैयारी, इसकी परीक्षा में इन विषयों से पूछे जा सकते हैं प्रश्न

Sun, 29 Aug 2021 02:17 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sun, 29 Aug 2021 02:17 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7882 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन नवंबर 2021 में किया जाना है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को पहले PET में उतीर्ण होना होगा।

विज्ञापन
UPSSSC Lekhpal Recruitment 2021: Start preparing for Lekhpal recruitment from today itself, questions can be asked from these subjects in its examination-safalta
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) का आयोजन किया जा चुका है और अब इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थी बेसब्री से लेखपाल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि राज्य में लेखपाल के 7882 पदों पर भर्तियां होनी हैं और इसके लिए परीक्षा की तारीखों का भी ऐलान किया जा चुका है। UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन नवंबर 2021 में किया जाना है। हालांकि इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को पहले PET में सफल होना होगा। PET में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को ही UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली लेखपाल भर्ती में शामिल होने का मौका मिलेगा। अगर आपने भी PET में हिस्सा लिया है और आप लेखपाल भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा में भी सफल होना चाहते हैं, तो आपको आज ही सफलता द्वारा इसकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे UPSSSC लेखपाल कम्पलीट कोर्स से जुड़ जाना चाहिए।

विज्ञापन

इन अभ्यर्थियों को मिलेगा लेखपाल भर्ती में शामिल होने का मौका :

UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली लेखपाल भर्ती में उन्हीं अभ्यर्थियों को शामिल होने का मौका मिलेगा, जो PET में सफल होंगे। गौरतलब है कि UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली ग्रुप C की भर्तियों में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का पहले PET में उतीर्ण होना आवश्यक है। PET का आयोजन 24 अगस्त को किया जा चुका है और इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को ही लेखपाल भर्ती में शामिल होने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन

इन विषयों से पूछे जा सकते हैं प्रश्न :

लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा में अभ्यर्थियों से सामान्य हिंदी, गणित, सामान्य ज्ञान तथा ग्राम समाज एवं विकास जैसे टॉपिक्स से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जा सकते हैं। इस परीक्षा के सामान्य हिंदी सेक्शन में अभ्यर्थियों से अलंकार, रस, समास, पर्यायवाची, विलोम, तत्सम एवं तद्भव, संधियां, वाक्यांश, लोकोक्तियां एवं मुहावरे और त्रुटि से संबंधित अनेकार्थी शब्द जैसे टॉपिक्स से और सामान्य ज्ञान सेक्शन में सामान्य विज्ञान, राष्ट्र तथा अर्न्तराष्ट्रीय महत्व की समायिक घटनायें, भारत का इतिहास,भूगोल, राजव्यवस्था, तथा अंतराष्ट्रीय भूगोल जैसे टॉपिक्स से प्रश्न पूछे जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा ग्राम समाज एवं विकास सेक्शन में ग्राम विकास, ग्राम विकास योजनायें एवं प्रबन्धन, ग्राम विकास शोध प्रणालियाँ, ग्रामीण स्वास्थ्य योजनाऐं, ग्रामीण समाजिक विकास, ग्राम विकास और भूमि सुधार जैसे टॉपिक्स से एवं मैथ्स सेक्शन में अंकगणित एवं सांख्यकी, बीजगणित और रेखागणित के विभिन्न टॉपिक्स से प्रश्न पूछे जा सकते हैं। अभ्यर्थी इस परीक्षा के सिलेबस से संबंधित ज्यादा जानकारी इस भर्ती के लिए जारी होने वाले नोटिफिकेशन से ले सकते हैं।

कैसे करें तैयारी :

अगर आप भी इस लेखपाल भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं, तो इसकी पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आपको तुरंत सफलता द्वारा इसकी तैयारी के लिए शुरू किए जा रहे UPSSSC लेखपाल कम्पलीट कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। इस कोर्स की शुरुआत 1 सितंबर से होगी और इससे जुड़ने पर आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में 120 घंटे से भी ज्यादा की लाईव इंटरैक्टिव क्लासेस और 100 से भी ज्यादा डाऊनलोड करने योग्य स्टडी मैटेरियल्स के साथ  20 घंटे का लाइव मॉक टेस्ट डिस्कशन, प्रतिदिन 2 घंटे की कक्षाएं , विशेषज्ञों द्वारा परामर्श सत्र, परीक्षा को हल करने की रणनीति, नियमित अपडेट के साथ एक टेलीग्राम समूह और वीकली टेस्ट जैसी अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। आप इस कोर्स से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed