फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPSSSC Lekhpal 2021: Those who score so much can get a chance to join Lekhpal recruitment, after PET, Lekhpal recruitment is the choice of most candidates-safalta

UPSSSC Lekhpal 2021: इतने स्कोर करने वालों को मिल सकता है लेखपाल भर्ती में शामिल होने का मौका, PET के बाद लेखपाल भर्ती है सबसे अधिक अभ्यर्थियों की पसंद

Sun, 07 Nov 2021 12:01 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sun, 07 Nov 2021 12:01 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। इस भर्ती के लिखित परीक्षा नवंबर महीने में ही प्रस्तावित है।

विज्ञापन
UPSSSC Lekhpal 2021: Those who score so much can get a chance to join Lekhpal recruitment, after PET, Lekhpal recruitment is the choice of most candidates-safalta
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) के परिणामों की घोषणा की जा चुकी है और अब अभ्यर्थी इसके बाद होने वाली भर्तियों का इंतजार कर रहे हैं। राज्य में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा निकाली जाने वाली ग्रुप C की भर्तियों में हिस्सा होने के लिए अभ्यर्थियों का PET में शामिल होना अनिवार्य है। PET का आयोजन 24 अगस्त को किया गया था और इसके परिणामों की घोषणा 28 अक्टूबर को की गई है। PET के परिणामों की घोषणा के बाद अब राज्य में जल्द ही लेखपाल के 7882 पदों समेत कुल 22,794 पदों पर भर्ती के लिए मार्च से पहले परीक्षा आयोजित की जानी है। अगर आप भी लेखपाल भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं, तो इसकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book - Download Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

लेखपाल भर्ती है अधिकतर अभ्यर्थियों की पसंद :

राज्य में PET के परिणामों के आधार पर मार्च 2022 से पहले 22,794 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा होनी है। लेकिन, इन पदों में से लेखपाल के 7882 पदों पर होने वाली परीक्षा अधिकतर अभ्यर्थियों की पहली पसंद है। दरअसल ऐसा होने के पीछे एक बड़ी वजह यह है कि लेखपाल भर्ती के अलावा अन्य परीक्षाओं में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों से कोई अतिरिक्त योग्यता या किसी खास विषय से ग्रेजुएशन की डिग्री मांगी जा सकती है। जबकि, लेखपाल भर्ती में बारहवीं पास करने वाले अभ्यर्थी भी शामिल हो सकते हैं। साथ ही, लेखपाल के पदों पर इतनी बड़ी संख्या में भर्ती काफी समय के बाद निकली है। इसलिए PET के बाद होने वाली सभी भर्तियों में से लेखपाल की भर्ती अभ्यर्थियों की पहली पसंद है।

विज्ञापन

कितना स्कोर करने वाले अभ्यर्थी हो सकेंगे लेखपाल भर्ती में शामिल :

लेखपाल के 7882 पदों पर होने वाली भर्ती में सिर्फ PET में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ही हिस्सा ले सकेंगे। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक PET में तकरीबन 17 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था और इनमें से 4 लाख अभ्यर्थी लेखपाल भर्ती में शामिल होने के योग्य घोषित किए जा सकते हैं। ऐसी स्थिति में यह उम्मीद लगाई जा रही है कि 75 पर्सेंटाइल के आस पास स्कोर करने वाले अभ्यर्थियों को लेखपाल भर्ती में शमिल होने का मौका मिल सकता है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं सामने आई है, इसलिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहाँ से करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप SSC GD, UP SI, NDA&NA, UP लेखपाल या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही डेली करेंट अफेयर्स और वीकली, मंथली करेंट अफेयर्स का भी बिल्कुल फ्री में लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed