फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPSSSC Lekhpal 2021: Notification may be issued for Lekhpal recruitment till this date, you know about the salary and allowances received by a Lekhpal in the state-safalta

UPSSSC Lekhpal 2021: लेखपाल भर्ती के लिए इस तारीख तक जारी हो सकता है नोटिफिकेशन, राज्य में एक लेखपाल को मिलने वाली सैलरी और भत्तों के बारे में जानते हैं आप

Mon, 15 Nov 2021 09:32 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Mon, 15 Nov 2021 09:32 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी बेसब्री से लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। इस भर्ती में सिर्फ PET में सफल होने वाले अभ्यर्थी ही हिस्सा ले सकेंगे।

विज्ञापन
UPSSSC Lekhpal 2021: Notification may be issued for Lekhpal recruitment till this date, you know about the salary and allowances received by a Lekhpal in the state-safalta
UPSSSC - फोटो : safalta

विस्तार

उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी बेसब्री से प्रदेश में लेखपाल के 7,882 पदों पर होने वाली भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती के लिए परीक्षा नवंबर में आयोजित करने का ऐलान किया गया था लेकिन अभी तक इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। ऐसे में इसका समय पर आयोजन होना संभव नहीं है। गौरतलब है कि लेखपाल भर्ती में वही अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे जो 24 अगस्त को आयोजित हुई प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल हुए थे। अगर आप भी लेखपाल की इस भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं तो बाकी बचे समय में इसकी कम्पलीट तैयारी के लिए आप सफलता के FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book - Download Now की सहायता ले सकते हैं। 

विज्ञापन

जल्द ही जारी हो सकता है नोटिफिकेशन :

लेखपाल के 7882 पदों पर होने वाली इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने और आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं सामने आई है। हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPSSSC इसके लिए उत्तर प्रदेश में आचार संहिता लागू होने से पहले नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकती है और जनवरी या फरवरी में परीक्षा आयोजित कर सकती है। अभ्यर्थियों को इससे संबंधित जानकारी के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन

सैलरी के साथ मिलते हैं कई तरह के भत्ते :

राज्य में लेखपाल के 7882 पदों पर निकलने वाली भर्ती में चुने जाने के बाद अभ्यर्थियों को शानदार वेतन के साथ साथ कई तरह के भत्ते भी मिलेंगे। वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश में एक लेखपाल को 21,700 रुपये से 69,100 रुपये के बीच की सैलरी मिलती है। इस सैलरी के साथ ही इन्हें महंगाई भत्ता, टेलीफोन/मोबाइल कनेक्शन, इंटरनेट सुविधा, यात्रा भत्ता तथा मकान किराया भत्ता भी उपलब्ध कराता जाता है। इसके अलावा लेखपाल के पद पर कार्यरत कर्मचारियों को उत्तर प्रदेश के नए पेंशन योजना के तहत पेंशन और लेखपाल तथा उनके ऊपर आश्रित उनके परिवारवालों को मेडिकल सुविधा का भी लाभ मिलता है। इन लाभों तथा भत्तों के साथ इन्हें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अन्य कई तरह के लाभ भी मिलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहाँ से करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप SSC GD, UP SI, NDA&NA, UP लेखपाल या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट, ई-बुक्स, डेली, वीकली और मंथली करेंट अफेयर्स का भी बिल्कुल फ्री में लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed