UPSSSC Junior Assistant Result: यूपीएसएससी ने जारी किया जूनियर असिस्टेंट भर्ती का अंतिम परिणाम, ऐसे चेक करें
UPSSSC Junior Assistant Result: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से जारी किए गए जूनियर असिस्टेंट भर्ती के परिणाम में कुल 1381 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSSSC Junior Assistant Result: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जूनियर असिस्टेंट भर्ती का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। आयोग की ओर से परिणाम को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल हुए थे और अंतिम चरण तक पहुंचे थे, वे अपने परिणाम को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं परिणाम को चेक करने की प्रक्रिया...
इतने उम्मीदवारों का हुआ चयन
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से जारी किए गए जूनियर असिस्टेंट भर्ती के परिणाम में कुल 1381 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। जबकि भर्ती कुल 1402 पदों के लिए आयोजित की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को राज्य के 27 विभागों में जूनियर असिस्टेंट के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। इनमें से अनारक्षित पद पर 651, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 126, अनुसूचित जाति के 251, अनुसूचित जनजाति के 29 और ओबीसी के 324 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
- उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे जूनियर असिस्टेंट भर्ती के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
- अब इसमें Ctrl+F की मदद से अपने रोल नंबर को सर्च करें।
- इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।