फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC Junior Assistant 2022 Mains DV Schedule out at upsssc.gov.in; 4613 Candidates eligible

UPSSSC JA 2022: तीन अप्रैल से शुरू होगा जूनियर असिस्टेंट भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन; 4613 अभ्यर्थी योग्य

Sat, 08 Mar 2025 05:00 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 08 Mar 2025 05:00 PM IST
सार

UPSSSC Junior Assistant 2022: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जूनियर असिस्टेंट 2022 भर्ती के दस्तावेज सत्यापन की तारीख की घोषणा कर दी है। स्किल टेस्ट में सफल घोषित कुल 4,613 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
 

विज्ञापन
UPSSSC Junior Assistant 2022 Mains DV Schedule out at upsssc.gov.in; 4613 Candidates eligible
UPSSSC Junior Assistant 2022 - फोटो : amar ujala

विस्तार

UPSSSC Junior Assistant 2022: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विज्ञापन संख्या-08-परीक्षा/2022 के तहत आयोजित सम्मिलित कनिष्ठ सहायक टंकण परीक्षा में योग्य अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख जारी कर दी है। टंकण परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवारों को अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण, यानी दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in. पर जाकर अधिसूचना देख सकते हैं।

विज्ञापन

4,613 उम्मीदवारों का होगा दस्तावेज सत्यापन

कनिष्ठ सहायक के कुल 1,262 पदों के लिए आयोजित मुख्य लिखित परीक्षा के बाद सफल उम्मीदवारों के लिए टंकण परीक्षा का आयोजन किया गया था, जिसमें 4,613 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था। अब आयोग ने इन उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन से होगा दस्तावेज सत्यापन का आयोजन

आयोग द्वारा जारी ताजा नोटिस के अनुसार, यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट 2022 भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन का आयोजन 3 अप्रैल 2025 से किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन का आयोजन आयोग के कार्यालय में किया जाएगा। आयोग ने कहा है कि दस्तावेज सत्यापन के लिए शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा।

यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट 2022 के स्किल टेस्ट का आयोजन 19 दिसंब 2024 को किया गया था। स्किल टेस्ट का परिणाम 1 मार्च 2025 को जारी किया गया। दस्तावेज सत्यापन का आयोजन 3 अप्रैल 2025 से किया जाएगा।

विज्ञापन

कुल 1,262 पदों के लिए हुआ भर्ती अभियान का आयोजन

इस भर्ती परीक्षा का आयोजन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, उत्तर प्रदेश के नियंत्रणाधीन कनिष्ठ सहायक के कुल रिक्त 1148 पदों तथा उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय, उत्तर प्रदेश के नियंत्रणाधीन कनिष्ठ सहायक के कुल रिक्त 114 पदों अर्थात दोनों विभागों हेतु कनिष्ठ सहायक के कुल रिक्त 1262 पदों हेतु किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed