फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC Gram Panchayat Adhikari VDO Final Result 2018 out at upsssc.gov.in; 1950 candidates selected

UPSSSC VDO Result: यूपीएसएसएससी ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती 2018 का अंतिम का परिणाम जारी, 1950 अभ्यर्थी चयनित

Fri, 13 Sep 2024 07:44 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 13 Sep 2024 07:44 AM IST
सार

UPSSSC Gram Panchayat Adhikari Result 2018: यूपीएसएसएससी ने ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती 2018 का रिजल्ट (UPSSSC VDO Result 2018) जारी कर दिया है। कुल 1,950 उम्मीदवारों को चयन हुआ है। भर्ती के अंतिम चरण में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चयनित उम्मीदवारों की सूची देख सकते हैं।
 

विज्ञापन
UPSSSC Gram Panchayat Adhikari VDO Final Result 2018 out at upsssc.gov.in; 1950 candidates selected
यूपीएसएसएससी वीडीओ भर्ती 2018 का अंतिम परिणाम जारी, 1950 चयनित - फोटो : Freepik

विस्तार

UPSSSC VDO Final Result 2018: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विज्ञापन संख्या-02-परीक्षा/2018 के तहत अधिसूचित सम्मिलित ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी एवं समाज कल्याण पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 2018 (UPSSSC Gram Panchayat Adhikari) का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। अंतिम चयन सूची में कुल 1,950 उम्मीदवारों ने जगह बनाई है। योग्य उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in. पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन

UPSSSC VDO 2018 Vacancy: कुल 1,953 पदों पर होनी थी नियुक्ति

इस भर्ती अभियान के तहत निदेशक, पंचायतीराज, उत्तर प्रदेश के नियंत्रणाधीन ग्राम पंचायत अधिकारी के रिक्त कुल 1527 पदों, निदेशक, समाज कल्याण, उत्तर प्रदेश लखनऊ के नियंत्रणाधीन ग्राम विकास अधिकारी (स0क०) के रिक्त कुल 362 पदों व समाज कल्याण पर्यवेक्षक के रिक्त कुल 64 पदों सहित कुल मिलाकर 1,953 पदों पर लिखित परीक्षा के माध्यम से चयन हेतु भारत के नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

UPSSSC VDO 2018 Selection List: कुल 1,950 का हुआ चयन

भर्ती अभियान के तहत अधिसूचित रिक्त कुल 1953 पदों के सापेक्ष कुल 1950 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। ग्राम पंचायत अधिकारी के रिक्त कुल 1527 पदों के सापेक्ष 1526 अभ्यर्थियों, ग्राम विकास अधिकारी (स0क०) के रिक्त कुल 362 पदों के सापेक्ष 360 अभ्यर्थियों व समाज कल्याण पर्यवेक्षक के रिक्त कुल 64 पदों के सापेक्ष 64 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

 
पद नाम रिक्त पद, चयनित अभ्यर्थी अनारक्षित एससी एसटी ओबीसी कुल
ग्राम पंचायत अधिकारी रिक्त पद 841 296 20 370 1527
चयनित 841 296 20 369 1526
ग्राम विकास अधिकारी (स.क.) रिक्त पद 182 76 07 97 362
चयनित 181 76 07 96 360
समाज कल्याण पर्यवेक्षक रिक्त पद 33 14 00 17 64
चयनित 33 14 00 17 64
विज्ञापन

UPSSSC VDO Final Result 20218 Download: ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

  • सबसे पहले यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in. पर जाएं।
  • अब होम पेज पर उस अधिसूचना को देखें जिसमें लिखा है "आयोग के विज्ञापन संख्या-02-परीक्षा/2018, सम्मिलित ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी (स0क0) एवं समाज कल्याण पर्यवेक्षक (सामान्य चयन) प्रतियोगितात्मक परीक्षा-2018 का अंतिम चयन परिणाम"
  • इसपर क्लिक करें।
  • रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
  • अपना रोल नंबर खोजें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट की कॉपी डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed