{"_id":"66878fe1ca824749d80439ef","slug":"upsssc-forest-guard-wildlife-guard-20219-dv-call-letter-released-here-s-direct-link-2024-07-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UPSSSC Forest Guard Bharti 2019: फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के दस्तावेज सत्यापन चरण का कॉल लेटर जारी, करें डाउनलोड","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UPSSSC Forest Guard Bharti 2019: फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के दस्तावेज सत्यापन चरण का कॉल लेटर जारी, करें डाउनलोड
Fri, 05 Jul 2024 11:47 AM IST
आकाश कुमार
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Fri, 05 Jul 2024 11:47 AM IST
सार
UPSSSC Forest Guard DV: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्डलाइफ गार्ड 2019 भर्ती के दस्तावेज सत्यापन चरण का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 11 से 26 जुलाई तक दो शिफ्टों में पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
विस्तार
UPSSSC Forest Guard, Wildlife Guard Call Letter: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( UPSSSC) ने फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्डलाइफ गार्ड 2019 भर्ती के दस्तावेज सत्यापन चरण के लिए योग्य उम्मीदवारों के कॉल लेटर जारी कर दिए हैं। योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in. पर जाकर अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
नोट कर लें ये तिथियां
दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 11 से 26 जुलाई तक दो शिफ्टों में पूरी की जाएगी। शिफ्ट की शुरूआत सुबह 10 बजे और दोपहर 1.30 बजे होगी। डीवी राउंड के लिए कुल 2950 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। भर्ती अभियान 655 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है, जिनमें से 596 रिक्तियां वन रक्षक के लिए और 59 वन्यजीव रक्षक पदों के लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
वन/वन्यजीव रक्षक डीवी के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के चरण
- वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- वन रक्षक और वन्यजीव रक्षक 2019 डीवी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।