फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC Forest Guard 2023 Eligibility Result out at upsssc.gov.in; Category-wise cutoff marks here

UPSSSC Forest Guard 2023: यूपी वन रक्षक मुख्य परीक्षा के लिए योग्यता परिणाम जारी, देखें श्रेणी-वार कटऑफ अंक

Mon, 07 Oct 2024 09:48 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 07 Oct 2024 09:48 PM IST
सार

UPSSSC Forest Guard 2023: यूपीएसएसएससी ने वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा 2023 के लिए योग्यता सूची जारी कर दी है। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा-2022 में शामिल हुए छात्र नीचे श्रेणीवार कटऑफ अंक देख सकते हैं।
 

विज्ञापन
UPSSSC Forest Guard 2023 Eligibility Result out at upsssc.gov.in; Category-wise cutoff marks here
UPSSSC - फोटो : amar ujala

विस्तार

UPSSSC Forest Guard Eligibility Result: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा 2023 के लिए योग्यता सूची जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक पात्रता परीक्षा-2022 में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in. पर जाकर या नीचे उपलब्ध तालिका में मुख्य परीक्षा के लिए कटऑफ अंक देख सकते हैं। जो भी उम्मीदवाय तय योग्यता रखते हैं, उन्हें आयोग द्वारा निर्धारित तिथि पर मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा।

विज्ञापन


आयोग ने नोटिस में लिखा है, "प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET)-2022 के स्कोर में वास्तविक (Absolute) स्कोर अथवा नार्मलाइज्ड (Normalised) स्कोर में शून्य या उससे कम/नकारात्मक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को शार्टलिस्ट न करते हुये, प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET)-2022 के नार्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक के विज्ञापित कुल 709 पदों के सापेक्ष श्रेणीवार 15 गुना के अनुसार 29217 अभ्यर्थियों का परिणाम एवं कटऑफ अंक को मुख्य परीक्षा हेतु अनुमोदित किया गया है। 

विज्ञापन

कब होगी मुख्य परीक्षा?

उपर्युक्त मुख्य परीक्षा हेतु शार्टलिस्ट किये गये अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शुल्क जमा करने व परीक्षा की तिथि के सम्बन्ध में आयोग की वेबसाइट के माध्यम से यथासमय अलग से सूचित किया जाएगा।
 

UPSSSC Foret Guard Cuttoff: कटऑफ अंक

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 709 पदों को भरा जाना है। मुख्य परीक्षा के लिए आयोग ने कुल रिक्तियों से 15 गुना अधिक (29,217) का चयन किया है। आयोग ने मुख्य परीक्षा के लिए योग्यता परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार नीचे उपलब्ध श्रेणी में कटऑफ अंक देख सकते हैं:

 
श्रेणी कटऑफ अंक
अनारक्षित 60.54
अन्य पिछड़ा वर्ग 60.54
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 60.54
अनुसूचित जनजाति 58.72
अनुसूचित जाति 57.96
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed