फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC Exam Calendar 2022: Good News for Youth 24000 New UPSSSC Vacancy Know All Details Here

UPSSSC Exam Calendar 2022: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी किया परीक्षाओं का कैलेंडर, यहां देखें

Fri, 22 Apr 2022 04:36 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 22 Apr 2022 04:36 PM IST
सार

UPSSSC Exam Calendar 2022: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से जारी किए गए कैलेंडर के अनुसार साल 2022 में आयोग विभिन्न भर्तियों के माध्यम से कुल 24,183 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन करेगा।

विज्ञापन
UPSSSC Exam Calendar 2022: Good News for Youth 24000 New UPSSSC Vacancy Know All Details Here
UPSSSC Exam Calendar 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

UPSSSC Exam Calendar 2022: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने साल 2022 में ग्रुप सी के तहत होने वाली भर्तियां का कैलेंडर जारी कर दिया है। यह अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जो भी उम्मीदवार काफी समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे थे और एक बेहतर मौके का इंतजार कर कर रहे थे, उनके लिए वह मौका अब सामने आ गया है। जो भी उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वह उत्तर अधिनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर upsssc.gov.in पर जाकर परीक्षाओं के कैलेंडर को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

UPSSSC Exam Calendar 2022: 24 हजार पदों पर होंगी भर्तियां
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से जारी किए गए कैलेंडर के अनुसार साल 2022 में आयोग विभिन्न भर्तियों के माध्यम से कुल 24,017 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन करेगा। इस भर्त के तहत कुल 14 परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही UPSSSC ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की तिथि भी जारी कर दी है। द्विस्तरीय परीक्षा प्रणाली के अंतर्गत दूसरी पीईटी 18 सितंबर को होगी। आयोग ने जारी किए गए शेड्यूल में 10 परीक्षाओं की तारीखें जारी की है। वहीं, 4 को आरक्षित श्रेणी में रखा है। इनकी तारीखों का एलान भी समयानुसार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

UPSSSC Exam Calendar 2022: पढ़ें परीक्षा का शेड्यूल

  • स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) भर्ती परीक्षा की तारीख- 8 मई, 2022
  • राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद संयुक्त संवर्ग प्रतियोगितात्मक परीक्षा 2018 की तारीख- 22 मई, 2022
  • उत्तर प्रदेश राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा की तारीख- 19 जून, 2022
  • सम्मिलित प्रवर/अवर वर्ग सहायक, पूर्ति निरीक्षक मुख्य परीक्षा की तारीख- 29 जून, 2022
  • सहायक बोरिंग टेक्नीशियन (सामान्य चयन) प्रतियोगितात्मक परीक्षा 2019 की तारीख- 3 जुलाई, 2022
  • अनुदेशक मुख्य परीक्षा की तारीख- 17 जुलाई, 2022
  • सम्मिलित तकनीकी सेवा (सामान्य चयन) प्रतियोगितात्मक परीक्षा 2016 की तारीख- 7 अगस्त, 2022
  • वन रक्षक एवं वन्यजीव रक्षक (सामान्य चयन) प्रतियोगितात्मक परीक्षा 2019 की तारीख- 21 अगस्त, 2022
  • प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2022 की तारीख- 18 सितंबर 2022
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से जारी की गई तारीखों के बाद राज्य के करीब 35 लाख युवाओं को सुकून मिला है। हालांकि, आयोग ने अपने नोटिस में यह बात भी कही है कि जारी की गई तारीखें अस्थायी हैं। विशेष परिस्थितियों में इनमें परिवर्तन भी किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed