फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC Computer Recruitment 2026: 12 Posts, Eligibility, Salary, Dates and Application Process

यूपीएसएसएससी: कंप्यूटर ऑपरेटर की सरकारी नौकरी, 81100 रुपये तक सैलरी, कब शुरू होगा आवेदन? कौन भर सकेगा फॉर्म

Thu, 03 Sep 2026 08:02 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 03 Sep 2026 08:02 PM IST
सार

UPSSSC Computer Operator Recruitment 2026: यूपीएसएसएससी ने कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए और सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर के 12 पदों पर भर्ती निकाली है। कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा या ‘ओ’ लेवल प्रमाणपत्र और संबंधित कंप्यूटर अनुभव रखने वाले ग्रेजुएट अभ्यर्थी 7 सितंबर से आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी नीचे पढ़ें...
 

विज्ञापन
UPSSSC Computer Recruitment 2026: 12 Posts, Eligibility, Salary, Dates and Application Process
UPSSSC Computer Operator Recruitment 2026 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

UPSSSC Computer Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में कंप्यूटर से जुड़ी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए मौका है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी), लखनऊ ने कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए और सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर के 12 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 7 सितंबर 2026 से शुरू होगी और अभ्यर्थी 28 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन

आवेदन कब से कब तक होगा?

यूपीएसएसएससी कंप्यूटर भर्ती का नोटिफिकेशन 3 सितंबर 2026 को जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन 7 सितंबर से शुरू होंगे। आवेदन करने की अंतिम तारीख 28 सितंबर 2026 है।

प्रक्रिया तारीख
अधिसूचना जारी 3 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 7 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 28 सितंबर 2026
शुल्क समायोजन और संशोधन की अंतिम तारीख 5 अक्तूबर 2026

 

विज्ञापन
विज्ञापन

किन पदों पर होगी भर्ती?

यह भर्ती महाधिवक्ता कार्यालय, उच्च न्यायालय, इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश के लिए की जा रही है। आयोग ने इसे विज्ञापन संख्या 20-परीक्षा/2026 के तहत जारी किया है। कुल 12 पदों में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 11 और सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर का एक पद शामिल है।

 
पद का नाम पदों की संख्या योग्यता
कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए 11 स्नातक + कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा/‘ओ’ लेवल प्रमाणपत्र + 3 वर्ष का अनुभव + यूपीएसएसएससी पीईटी 2025
सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर 1 स्नातक + कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा/‘ओ’ लेवल प्रमाणपत्र + 2 वर्ष का अनुभव + यूपीएसएसएससी पीईटी 2025

 

विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास स्नातक की डिग्री के साथ कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा या ‘ओ’ लेवल प्रमाणपत्र और संबंधित कंप्यूटर अनुभव होना जरूरी है। साथ ही अभ्यर्थी का यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 उत्तीर्ण होना और वैध स्कोरकार्ड होना चाहिए।

कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के लिए 3 वर्ष और सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए 2 वर्ष का कंप्यूटर अनुभव निर्धारित किया गया है।

कितनी होनी चाहिए उम्र?

भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

कैसे होगा चयन?

अभ्यर्थियों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 के सामान्यीकृत अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन होगा। चयन के चरण इस प्रकार हैं:

  • यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 के सामान्यीकृत अंक के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
  • लिखित परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन

कितनी मिलेगी सैलरी?

इन पदों के लिए वेतनमान पे लेवल-2 से पे लेवल-4 के तहत निर्धारित है। वेतनमान 19,900 रुपये से 81,100 रुपये तक है।

आवेदन शुल्क कितना है?

सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन/प्रसंस्करण शुल्क 25 रुपये निर्धारित किया गया है। इसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

कैसे करें आवेदन?

यूपीएसएसएससी कंप्यूटर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किया जा सकेगा। आवेदन प्रक्रिया 7 सितंबर 2026 से शुरू होगी। अभ्यर्थी आवेदन के लिए ये चरण अपना सकते हैं:

  • यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध ‘लाइव विज्ञापन’ सेक्शन खोलें।
  • यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 पंजीकरण संख्या के जरिए ओटीपी या व्यक्तिगत विवरण से लॉगिन करें।
  • जिस पद के लिए आवेदन करना है, उसे चुनें।
  • अपनी शैक्षणिक जानकारी की पुष्टि करें।
  • पीईटी 2025 से अपने आप भरी गई व्यक्तिगत जानकारी, फोटो और हस्ताक्षर की जांच करें।
  • नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या यूपीआई से 25 रुपये का आवेदन/प्रसंस्करण शुल्क जमा करें।
  • भरा हुआ आवेदन पत्र जमा करें।
  • अंतिम रूप से जमा किए गए आवेदन पेज का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed