फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC NDA II, CDS II 2026 Admit Cards Released: Exam on September 13, Timings and Key Instructions

यूपीएससी: एनडीए II-सीडीएस II के प्रवेश पत्र जारी, कब होगी परीक्षा, किन बातों का रखें ख्याल? पढ़ें दिशानिर्देश

Thu, 03 Sep 2026 07:34 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 03 Sep 2026 07:34 PM IST
सार

UPSC NDA II, CDS II 2026: यूपीएससी ने एनडीए एवं एनए (द्वितीय) और सीडीएस (द्वितीय) 2026 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। दोनों परीक्षाएं 13 सितंबर को होंगी। अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा समय, प्रवेश नियम और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी अहम है।
 

विज्ञापन
UPSC NDA II, CDS II 2026 Admit Cards Released: Exam on September 13, Timings and Key Instructions
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)

विस्तार

UPSC NDA II, CDS II 2026 Admit Card: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एवं नौसेना अकादमी (द्वितीय) परीक्षा 2026 और सम्मिलित रक्षा सेवा (द्वितीय) परीक्षा 2026 के ई-प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इन परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है, वे अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

कब होगी एनडीए-सीडीएस II परीक्षा?

आयोग के कार्यक्रम के अनुसार दोनों परीक्षाएं 13 सितंबर 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। एनडीए एवं एनए (द्वितीय) परीक्षा के जरिए 394 पदों और सीडीएस (द्वितीय) परीक्षा के जरिए 451 पदों पर भर्ती होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारियां

विवरण एनडीए एवं एनए (द्वितीय) 2026 सीडीएस (द्वितीय) 2026
कुल रिक्तियां 394 पद 451 पद
ऑनलाइन आवेदन शुरू 20 मई 2026 20 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 11 जून 2026 11 जून 2026
प्रवेश पत्र जारी जारी
परीक्षा की तिथि 13 सितंबर 2026 13 सितंबर 2026
विज्ञापन

एनडीए II परीक्षा कितने बजे होगी?

एनडीए एवं एनए (द्वितीय) परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। परीक्षा का समय इस प्रकार होगा:

 
पाली विषय परीक्षा का समय मुख्य द्वार बंद होने का समय
पहली पाली गणित सुबह 10:00 से दोपहर 12:30 बजे तक सुबह 9:50 बजे
दूसरी पाली सामान्य योग्यता परीक्षण दोपहर 2:00 से शाम 4:30 बजे तक दोपहर 1:50 बजे

सीडीएस II परीक्षा कितने बजे होगी?

सीडीएस (द्वितीय) 2026 परीक्षा तीन पालियों में आयोजित होगी। परीक्षा का समय इस प्रकार होगा:

 
पाली विषय परीक्षा का समय पात्र उम्मीदवार
पहली पाली अंग्रेजी सुबह 9:00 से 11:00 बजे तक आईएमए, आईएनए, एएफए और ओटीए
दूसरी पाली सामान्य ज्ञान दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक आईएमए, आईएनए, एएफए और ओटीए
तीसरी पाली प्रारंभिक गणित शाम 4:00 से 6:00 बजे तक केवल आईएमए, आईएनए और एएफए

 

परीक्षा केंद्र पर कौन-से दस्तावेज ले जाना जरूरी है?

  • अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए अपना प्रिंट किया हुआ ई-प्रवेश पत्र साथ लाना होगा।
  • एक वैध मूल फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या पैन कार्ड) भी ले जाना अनिवार्य है।

अभ्यर्थी इन बातों का रखें ख्याल

  • अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना चाहिए।
  • परीक्षा सत्र शुरू होने से ठीक 10 मिनट पहले मुख्य प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में कम से कम एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना बेहतर रहेगा।
  • ओएमआर शीट भरने और उपस्थिति पत्रक पर हस्ताक्षर करने के लिए केवल काले बॉलपॉइंट पेन का इस्तेमाल करना अनिवार्य है।

एनडीए और सीडीएस का प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें?

अभ्यर्थी यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए ये चरण अपनाएं:

  • संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘ई-प्रवेश पत्र: एनडीए एवं एनए (द्वितीय) 2026’ या ‘ई-प्रवेश पत्र: सीडीएस (द्वितीय) 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर दिए गए जरूरी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और आगे बढ़ें।
  • पंजीकरण संख्या या अनुक्रमांक में से किसी एक विकल्प का चयन करें।
  • अपनी जन्मतिथि दर्ज करें।
  • दिए गए कैप्चा कोड को भरकर जमा करें।
  • आपका ई-प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • इसे डाउनलोड करें और ए-4 आकार में स्पष्ट प्रिंटआउट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed