UPSSSC Recruitment 2023: यूपीएसएसएससी ऑडिटर-सहायक अकाउंटेंट पदों पर भर्ती का आखिरी मौका, जल्दी करें आवेदन
UPSSSC Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की तरफ से ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट के पदों पर भर्ती के लिए चल रही ऑनलाइन आवेदन विंडो आज बंद हो जाएगी।
विस्तार
UPSSSC Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की तरफ से ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट के पदों पर भर्ती के लिए चल रही ऑनलाइन आवेदन विंडो आज यानी 01 अगस्त को बंद हो जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो, वे फटाफट आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र करेक्शन विंडो 08 अगस्त तक खुली रहेगी।
UPSSSC Recruitment 2023 पदों का विवरण
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 530 पदों को भरना है, जिनमें से 529 रिक्तियां ऑडिटर के पद के लिए और 1 सहायक लेखाकार के लिए है।
UPSSSC Auditor vacancy 2023 आवेदन शुल्क
यूपीएसएसएससी भर्ती के लिए आवेदकों को 25 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
UPSSSC Auditor vacancy 2023 ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर लाइव विज्ञापन लिंक पर क्लिक करें।
-
विज्ञापन संख्या: 05-परीक्षा/2023 के अंतर्गत आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
-
अपने पीईटी परीक्षा विवरण का उपयोग करके लॉगिन करें और पंजीकरण करें।
-
फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
-
डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।