UPSSSC: तकनीकी सहायक ग्रुप-सी की उत्तर कुंजी जारी, तुरंत इस लिंक से करें डाउनलोड; 3446 पदों पर होगा चयन
UPSSSC Answer key Out for Technical Assistant: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने तकनीकी सहायक ग्रुप-C मुख्य परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। पूरा विवरण नीचे पढ़ें।
विस्तार
UPSSSC Technical Assistant: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने तकनीकी सहायक ग्रुप 'सी' मुख्य परीक्षा 2025 की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 13 जुलाई, 2025 को आयोजित की गई थी।
इस भर्ती अभियान के तहत तकनीकी सहायक ग्रुप 'C' के कुल 3446 पदों को भरा जाएगा। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे प्रोविजनल उत्तर कुंजी को ध्यानपूर्वक जांचें। किसी प्रश्न के उत्तर पर यदि आपत्ति हो, तो आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया संबंधी दिशा-निर्देश जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाने की संभावना है।
रिक्ति विवरण
इस भर्ती अभियान के तहत कृषि विभाग में तकनीकी सहायक ग्रुप-सी की 3,446 रिक्तियों को भरा जाएगा। श्रेणीवार रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:
- अनारक्षित - 1813
- अन्य पिछड़ा वर्ग - 629
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग - 344
- अनुसूचित जाति - 509
- अनुसूचित जनजाति - 151
2013 के अभ्यर्थियों को राहत
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष 2013 में कराई गई अधीनस्थ कृषि सेवा परीक्षा के 2384 अभ्यर्थियों को न्यायालय के आदेश और शासनादेश के तहत मुख्य परीक्षा में सीधे शामिल होने की अनुमति दी गई थी। इन अभ्यर्थियों के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) के स्कोर की अनिवार्यता नहीं थी।
अन्य सभी अभ्यर्थियों को PET 2023 के स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया गया था। प्रत्येक श्रेणी में रिक्त पदों के 15 गुना अभ्यर्थियों को, अंतिम कटऑफ तक के स्कोर धारकों सहित, मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए बुलाया गया था।
पीईटी स्कोर वाले पुराने अभ्यर्थी
यदि 2013 की परीक्षा वाले 2384 अभ्यर्थियों में से किसी ने PET 2023 का वैध स्कोर प्राप्त किया था और इस भर्ती में PET रजिस्ट्रेशन नंबर भरकर आवेदन किया था, तो उसे सीधे मुख्य परीक्षा में प्रवेश (Lateral Entry) की सुविधा नहीं दी गई थी। ऐसे अभ्यर्थियों को भी अन्य सामान्य उम्मीदवारों की तरह PET 2023 के स्कोर के आधार पर ही मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था।
ऐसे डाउनलोड करें उत्तरकुंजी
उम्मीदवार आधिकारिक UPSSSC वेबसाइट से अनंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- पहले आप आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, "उत्तर कुंजी" अनुभाग पर जाएं।
- "तकनीकी सहायक ग्रुप सी उत्तर कुंजी 2025" शीर्षक वाले लिंक पर क्लिक करें।
- उत्तर कुंजी की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।
- इसे डाउनलोड कर लें और अपने पास रख लें।