फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPSSSC 2022: These rules can be applicable in Lekhpal recruitment exam-safalta

UPSSSC Lekhpal 2022: लेखपाल भर्ती परीक्षा में लागू हो सकते हैं ये नियम

Wed, 05 Jan 2022 09:55 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Wed, 05 Jan 2022 09:55 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7882 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। राज्य में इससे पहले लेखपाल की भर्ती 2015 में आयोजित की गई थी।

विज्ञापन
UPSSSC 2022: These rules can be applicable in Lekhpal recruitment exam-safalta
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7882 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी बेसब्री से नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। राज्य में लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती होनी है और इस भर्ती प्रक्रिया का आयोजन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा किया जाना है। इस भर्ती के संबंध में UPSSSC ने अभी तक कोई आधिकारिक सूचना तो नहीं जारी की है, लेकिन यह उम्मीद जताई जा रही है कि दिसंबर के आखिर तक आयोग इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। लेखपाल की इस भर्ती में सिर्फ प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ही हिस्सा ले सकेंगे। अगर आपने भी PET में हिस्सा लिया है और अब लेखपाल भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, तो इसकी कम्पलीट तैयारी के लिए आप सफलता के UP लेखपाल Online Coaching Classes -  Join Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

लागू हो सकते हैं ये नियम 

राज्य में कई सालों के बाद आयोजित होने जा रही लेखपाल भर्ती में कौन से नियम लागू किए जाएंगे, इसे लेकर अभ्यर्थी काफी परेशान हैं। राज्य में लेखपाल भर्ती में लागू होने वाले नियमों के बारे में पूरी जानकारी तो नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी। लेकिन, UPSSSC द्वारा अभी तक जारी किए गए नोटिसों और लेखपाल की पिछली भर्तियों के आधार पर कुछ ऐसे नियमों की जानकारी नीचे दी गई है, जो इस परीक्षा में लागू किए जा सकते हैं।यह भी पढ़ें: 

विज्ञापन

लेखपाल सैलरी 

विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपाल मॉक टेस्ट

लेखपाल एलिजिबिलिटी 

लेखपाल कट ऑफ 

लेखपाल करेंट अफेयर्स

लेखपाल फ्री  बुक 

पूछे जा सकते हैं किस लेवल के प्रश्न 

पिछली लेखपाल भर्ती में अभ्यर्थियों से बारहवीं के स्तर के प्रश्न पूछे गए थे और साथ ही इसमें शामिल होने के लिए बारहवीं पास होने की योग्यता मांगी जाती है। इसलिए यह संभव है कि वर्तमान लेखपाल भर्ती में भी अभ्यर्थियों से बारहवीं के स्तर के ही प्रश्न पूछे जाए। 

ऑफलाइन मोड में हो सकती है परीक्षा 

UPSSSC राज्य में लेखपाल के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा ऑफलाइन मोड में ही आयोजित कर सकती है। पिछली लेखपाल भर्तियों का आयोजन ऑफलाइन मोड में ही हुआ था और साथ ही UPSSSC द्वारा PET का आयोजन भी ऑफलाइन मोड में ही किया गया था। इसलिए इस परीक्षा को भी ऑफलाइन मोड में ही आयोजित किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

क्या लागू होगी नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था 

लेखपाल भर्ती में नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था का लागू होना पूरी तरह से इस चीज पर निर्भर करेगा, की इसकी परीक्षा कितने शिफ्ट्स में आयोजित होती है। UPSSSC पिछले कुछ वर्षों से एक से अधिक पालियों में आयोजित की जा रही परीक्षाओं में नॉर्मलाइजेशन की व्यस्था लागू करती है। इसलिए अगर यह परीक्षा एक से अधिक शिफ्ट में होती है, तो इसमें भी नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की जाएगी।

ये है अपडेटेड लेखपाल सिलेबस

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed