फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC Score Card Released for Civil Services Exam 2021 Topper Shruti Sharma Scored 54.56 percent sarkari result

UPSC Result 2021: यूपीएससी ने जारी किया सिविल सेवा परीक्षा का स्कोरकार्ड, टॉपर श्रुति शर्मा को मिले इतने अंक

Thu, 02 Jun 2022 06:17 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 02 Jun 2022 06:17 PM IST
सार

UPSC Result 2021: संघ लोक सेवा की ओर से अंतिम परिणाम का निर्धारण मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त किए गए अंकों के आधार पर किया जाता है। परीक्षा कुल 2,025 अंकों के लिए आयोजित की जाती है।

विज्ञापन
UPSC Score Card Released for Civil Services Exam 2021 Topper Shruti Sharma Scored 54.56 percent sarkari result
UPSC Result - फोटो : Social Media

विस्तार

UPSC Scorecard 2021: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा, 2021 के परिणाम हाल ही में जारी कर दिए थे। अब आयोग ने उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड भी जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने सिविल सेवा परीक्षा, 2021 में भाग लिया था, वे अपना स्कोरकार्ड संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि श्रुति शर्मा समेत विभिन्न टॉपर्स को कितने अंक प्राप्त हुए हैं।

विज्ञापन

UPSC Scorecard 2021: श्रुति शर्मा को मिले इतने अंक

सिविल सेवा परीक्षा, 2021 में टॉप करने वाली श्रुति शर्मा को 54.56 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं। उन्हें मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार मिलाकर कुल 1,105 अंक प्राप्त हुए हैं। उन्हें मुख्य परीक्षा में 932 और साक्षात्कार में 173 अंक प्राप्त हुए हैं। नीचे टेबल में हमने टॉप-5 टॉपर्स के अंकों को बताया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

टॉपर मुख्य परीक्षा साक्षात्कार कुल अंक प्रतिशत
श्रुति शर्मा (रैंक-1) 932 173  1,105  54.56 फीसदी 
अंकिता अग्रवाल (रैंक-2) 871 179  1,050 51.85 फीसदी
गामिनी सिंगला (रैंक-3) 858 187 1,045 -
ऐश्वर्य वर्मा (रैंक-4) 860 179 1,039 -
उत्कर्ष द्विवेदी (रैंक-5) 871 165  1,036  -

 

विज्ञापन

UPSC Scorecard 2021: कैसे होता है अंकों का निर्धारण?

संघ लोक सेवा की ओर से अंतिम परिणाम का निर्धारण मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त किए गए अंकों के आधार पर किया जाता है। परीक्षा कुल 2,025 अंकों के लिए आयोजित की जाती है। मुख्य परीक्षा 1,750 अंकों के लिए होती है तो वहीं साक्षात्कार का आयोजन 275 अंकों के लिए किया जाता है। बता दें प्रारंभिक परीक्षा 400 अंकों के लिए होती है लेकिन यह सिर्फ क्वालिफाइंग होती है। 
 

UPSC Scorecard 2021: इतने उम्मीदवारों का हुआ चयन

सिविल सेवा परीक्षा 2021 में कुल 685 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इनमें से 244 सामान्य वर्ग से, 73 ईडब्ल्यूएस, 203 ओबीसी, 105 एससी और 60 एसटी वर्ग के उम्मीदवारों का चयन हुआ है। बता दें कि संघ लोक सेवा हर साल आईएएस, आईपीएस और आईएफएस के पदों पर चयन हेतु सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन करता है। केंद्र सरकार ने सिविल सेवा 2021 के लिए कुल 749 रिक्तियां जारी की थी। इनमें 180 पद आईएएस, 37 पद आईएफएस, 200 पद आईपीएस और अन्य पद केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों नें समूह ए और बी के पदों के लिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed