{"_id":"64087a56021cd62ea20b85a8","slug":"upsc-released-capf-ac-2023-interview-revised-schedule-know-about-dates-and-full-detail-2023-03-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UPSC CAPF Interview Schedule 2023: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल का इंटरव्यू शेड्यूल जारी, यह है पूरा कार्यक्रम","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UPSC CAPF Interview Schedule 2023: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल का इंटरव्यू शेड्यूल जारी, यह है पूरा कार्यक्रम
Wed, 08 Mar 2023 05:36 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Wed, 08 Mar 2023 05:36 PM IST
सार
UPSC CAPF Interview: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF AC) परीक्षा 2021 के लिए संशोधित इंटरव्यू शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन
CAPF Recruitment
- फोटो : Agency (File Photo)
विस्तार
UPSC CAPF AC 2023 Interview Revised Schedule: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF AC) परीक्षा 2021 के लिए संशोधित इंटरव्यू शेड्यूल जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से इस नए शेड्यूल को डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
संघ लोक सेवा आयोग के इस नए शेड्यूल के मुताबिक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल भर्ती परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों का साक्षात्कार 28 मार्च से 26 मई तक दो पालियों में आयोजित किया जाना है। इंटरव्यू राउंड के लिए उपस्थित होने के लिए कुल 378 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपीएससी सीएपीएफ (एसी) 2023 इंटरव्यू पहले 31 अक्तूबर 2022 से 22 नवंबर 2022 तक आयोजित होने वाले थे। लेकिन CISF और CAPF में 33 प्रतिशत वरिष्ठता कोटा पदोन्नति के संबंध में दिवाकर पांडे द्वारा दायर एक मामले में माननीय दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देश के अनुपालन में UPSC CAPF इंटरव्यू 2021 को स्थगित कर दिया गया था। आयोग अब 28 मार्च 2023 से 26 मई 2023 तक यूपीएससी सीएपीएफ इंटरव्यू 2021 आयोजित करेगा।
ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'व्हाट्स न्यू' सेक्शन में जाएं।
- यूपीएससी सीएपीएफ (एसी) इंटरव्यू अनुसूची लिंक पर क्लिक करें।
- UPSC CAPF (AC) परीक्षा के लिए लिंक प्रदर्शित करने वाली एक नई विंडो खुलेगी।
- UPSC CAPF (AC) इंटरव्यू शेड्यूल 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- रोल नंबर और इंटरव्यू की संबंधित तिथियों की जांच करें।
- आगे उपयोग के लिए इसे डाउनलोड करें।