फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC Recruitment 2025: Application Window Closing Soon, Apply Fast for Multiple Posts

UPSC: यूपीएससी में ढेरों पदों के लिए बंद होने वाली है आवेदन विंडो, 1.42 लाख तक बेसिक सैलरी; फटाफट भर दें फॉर्म

Wed, 10 Sep 2025 11:46 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 10 Sep 2025 11:46 AM IST
सार

UPSC Recruitment 2025: संघ लोक सेवा आयोग भर्ती अभियान के तहत पब्लिक प्रॉसिक्यूटर, असिस्टेंट प्रॉसिक्यूटर और लेक्चरर सहित कई पदों पर आवेदन प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उम्मीदवारों के पास अब सिर्फ कुछ ही दिन शेष हैं, ऐसे में इच्छुक आवेदक बिना देर किए अपना आवेदन पूरा कर लें।

विज्ञापन
UPSC Recruitment 2025: Application Window Closing Soon, Apply Fast for Multiple Posts
UPSC - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

UPSC Recruitment 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) जल्द ही पब्लिक प्रॉसिक्यूटर, असिस्टेंट प्रॉसिक्यूटर सहित कई पदों पर आवेदन प्रक्रिया समाप्त करने वाला है। इस भर्ती के तहत कुल 84 रिक्तियों को भरा जाएगा। इस भर्ती के जरिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) में पब्लिक प्रॉसिक्यूटर और असिस्टेंट प्रॉसिक्यूटर के साथ-साथ स्कूल एजुकेशन विभाग में लेक्चरर के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

विज्ञापन


आवेदन प्रक्रिया 23 अगस्त 2025 से शुरू हुई और इसकी अंतिम तिथि 11 सितंबर 2025 तय की गई है। ऐसे में जिन योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे बिना किसी देरी के ऑनलाइन फॉर्म भर दें, क्योंकि आखिरी तारीख के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

विज्ञापन

पब्लिक प्रॉसिक्यूटर एवं असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के लिए योग्यता

  • शैक्षिक योग्यता: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से लॉ (LLB) में डिग्री।
  • अनुभव: पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के लिए आपराधिक मामलों में कम से कम 7 साल का बार प्रैक्टिस अनुभव आवश्यक।
  • आयु सीमा: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के लिए अधिकतम 30 साल और पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के लिए अधिकतम 35 साल।
  • छूट: आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

लेक्चरर पदों के लिए योग्यता

  • शैक्षिक योग्यता: संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन और साथ ही B.Ed की डिग्री।
  • आयु सीमा: सामान्य उम्मीदवारों के लिए अधिकतम 40 साल, जबकि आरक्षित वर्ग के लिए यह सीमा 45 साल तक बढ़ाई गई है।
  • नियुक्ति स्थान: स्कूल शिक्षा विभाग, केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख प्रशासन।

देखें सैलरी डिटेल्स

UPSC भर्ती 2025 के तहत असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर को पे मैट्रिक्स लेवल-07 में नियुक्त किया जाएगा, जिसमें शुरुआती बेसिक सैलरी 44,900 रुपये प्रति माह से लेकर अधिकतम 1,42,400 रुपये प्रति माह तक होगी। भत्ते जोड़ने के बाद इन-हैंड सैलरी करीब 84,981 रुपये प्रतिमाह होगी। वहीं, पब्लिक प्रॉसिक्यूटर को पे मैट्रिक्स लेवल-10 में रखा जाएगा, जिसमें बेसिक सैलरी 56,100 रुपये प्रति माह से शुरू होकर 1,77,500 रुपये प्रति माह तक जाएगी। भत्तों के साथ इन-हैंड सैलरी लगभग 91,805 रुपये प्रतिमाह मिलेगी।

लेक्चरर पद की सैलरी

स्कूल एजुकेशन विभाग, लद्दाख प्रशासन में भर्ती होने वाले लेक्चरर को पे मैट्रिक्स लेवल-09 में वेतन मिलेगा। इस पद पर बेसिक सैलरी 53,100 रुपये प्रति माह से शुरू होकर अधिकतम 1,67,800 रुपये प्रति माह तक होगी। भत्ते शामिल करने के बाद लेक्चरर की इन-हैंड सैलरी लगभग 87,495 रुपये प्रतिमाह होगी। 

इंटरव्यू से होगा चयन

UPSC भर्ती 2025 के तहत असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर, पब्लिक प्रॉसिक्यूटर और लेक्चरर पदों पर नियुक्ति के लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन केवल इंटरव्यू राउंड के आधार पर किया जाएगा।

इंटरव्यू की तारीख, समय और वेन्यू की जानकारी आयोग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर उचित समय पर जारी की जाएगी। इंटरव्यू के दिन उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट और सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स साथ लाना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed