फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC Recruitment 2022 upsc released admit card for recruitment exam on the posts of Geo Scientist 

UPSC Recruitment 2022: यूपीएससी ने जारी किया भू-वैज्ञानिक भर्ती प्रारंभिक परीक्षा का प्रवेश पत्र, ऐसे डाउनलोड करें

Tue, 01 Feb 2022 11:05 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 01 Feb 2022 11:05 PM IST
सार

UPSC Recruitment 2022: उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा का प्रवेश पत्र एक अहम दस्तावेज है। बिना इसके परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर अपना एक वैद्य पहचान पत्र भी लेकर आएं।

विज्ञापन
UPSC Recruitment 2022 upsc released admit card for recruitment exam on the posts of Geo Scientist 
UPSC Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भू-वैज्ञानिक के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। यह आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए अपना आवेदन किया था, वह यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


20 फरवरी को होगी परीक्षा
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा भू-वैज्ञानिक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 20 फरवरी, 2022 को किया जाएगा। यूपीएससी ने आधिकारिक वेबसाइट पर बताया है कि प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने में किसी भी समस्या के आने पर उम्मीदवार skindo-upsc@gov.in पर ईमेल कर सकते हैं। जो भी उम्मीदवार इस प्रारंभिक परीक्षा में सफल होंगे उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन


इन बातों का रखें ख्याल
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा का प्रवेश पत्र एक अहम दस्तावेज है। बिना इसके परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर अपना एक वैद्य पहचान पत्र भी लेकर आएं। प्रवेश पत्र पर परीक्षा की तारीख, समय, केंद्र और परीक्षा से जुड़े अहम दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवार परीक्षा के दौरान इनका पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे एडमिट कार्ड से संबंधित से संबंधित सेक्शन में जाएं।

3. अब यहां दिखाई दे रहे भू-वैज्ञानिक परीक्षा के एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

4. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।

5. अब यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि आदि दर्ज करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

6. अब आपका प्रवेश पत्र आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

7. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed