Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC Recruitment 2022 Last Date to Apply Online at upsc.gov.in for Scientific Officer Post Sarkari Naukri Now

UPSC Recruitment 2022: सहायक निदेशक, वैज्ञानिक अधिकारी समेत विभिन्न पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख आज

Thu, 01 Sep 2022 01:38 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 01 Sep 2022 01:38 PM IST
सार

UPSC Recruitment 2022: संघ लोक सेवा आयोग की ओर से विभिन्न पदों पर जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन की आज गुरुवार 01 सितंबर, 2022 को आखिरी तारीख है।

विज्ञापन
UPSC Recruitment 2022 Last Date to Apply Online at upsc.gov.in for Scientific Officer Post Sarkari Naukri Now
UPSC Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

UPSC Recruitment 2022: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हुए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं और एक यूपीएससी लेवल की नौकरी प्राप्त करने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC ने सहायक निदेशक, उप निदेशक, वैज्ञानिक अधिकारी, फोटोग्राफिक अधिकारी, वरिष्ठ फोटोग्राफिक अधिकारी, जूनियर वैज्ञानिक अधिकारी और भारतीय सूचना सेवा के सिनियर ग्रेड के पदों पर भर्ती जारी की है। उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस भर्ती के लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन
Trending Videos

आवेदन की आखिरी तारीख आज
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से विभिन्न पदों पर जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन की आज गुरुवार 01 सितंबर, 2022 को आखिरी तारीख है। जो भी उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखते हैं वे अपना आवेदन जल्द से जल्द सबमिट कर दें। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से पदों के अनुसार संबंधित क्षेत्रों में डिग्री और शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है। वहीं, आयु-सीमा भी पदों के अनुसार अलग-अलग मांगी गई है। चयनित उम्मीदवारों को 7th पे कमीशन के मानक के अनुसार सैलरी मिलेगी।  अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार इस आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़ें- UPSC Recruitment 2022

विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed