UPSC Recruitment 2022: संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न पदों पर निकालीं भर्तियां, यहां पढ़ें पूरी डिटेल
UPSC Recruitment 2022: यूपीएससी द्वारा इन पदों के लिए जारी की भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 12 मई, 2022 को निर्धारित की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSC Recruitment 2022: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और यूपीएससी के अंतर्गत आने वाले बड़े पदों पर बैठने का सपना देखते हैं तो आपके लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिस जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर भर्ती के नोटिफिकेशन को चेक कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।
UPSC Recruitment 2022: इतनी है पदों की संख्या
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई भर्ती के अंतर्गत कुल 67 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को आयोग के अंतर्गत सब डिवीजन इंजीनियर (SDE), असिस्टेंट केमिस्ट, असिस्टेंट जियोफीजिस्ट, असिस्टेंट डायरेक्टर, सीनियर साईंटिफिक ऑफिसर (SSO) और सीनियर लेक्चरर के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
UPSC Recruitment 2022: इस तारीख तक कर लें आवेदन
यूपीएससी द्वारा उपरोक्त पदों के लिए जारी की भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 12 मई, 2022 को निर्धारित की गई है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ता में शामिल होने के इच्छुक हैं, वह अपना आवेदन आखिरी तारीख से पहले ही पूरा कर लें।
UPSC Recruitment 2022: भर्ती का विवरण
- सब डिवीजनल इंजीनियर (SDE) के लिए पदों की संख्या- 2
- असिस्टेंट केमिस्ट के लिए पदों की संख्या- 22
- असिस्टेंट जियोफीजिस्ट के लिए रिक्त पदों की संख्या- 40
- असिस्टेंट डायरेक्टर के लिए रिक्त पदों की संख्या- 1
- सिनियर साईंटिफिक ऑफिसर (SSO) के लिए रिक्त पदों की संख्या- 1
- सीनियर लेक्चरर के लिए रिक्त पदों की संख्या- 1
UPSC Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता
संघ लोक सेवा आयोग ने इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से पदों के अनुसार संबंधित क्षेत्र में योग्यता मांगी गई है। इससे संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
UPSC Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहा मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें और लॉगिन करें।
- अब सभी जानकारी और दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र को भरें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।