फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC NDA NA (I) 2020 final result released, 533 qualify

यूपीएससी एनडीए और नौसेना अकादमी परीक्षा 2020 का अंतिम परिणाम जारी, 533 का हुआ चयन

Sun, 07 Mar 2021 01:29 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 07 Mar 2021 01:29 PM IST
सार

  • संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 06 सितंबर, 2020 को ली की गई थी परीक्षा
  • एनडीए परीक्षा के फाइनल रिजल्ट में 533 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है

विज्ञापन
UPSC NDA NA (I) 2020 final result released, 533 qualify
NDA EXAM

विस्तार

सेना भर्ती की ख्वाहिश के साथ एनडीए की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी ध्यान दें, यूपीएससी ने एनडीए परीक्षा  2020 यानी UPSC NDA NA (I) 2020 के अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिए हैं। एनडीए परीक्षा के फाइनल रिजल्ट में 533 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और नौसेना अकादमी  (आईएनए) के कोर्स में दाखिले के लिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)  द्वारा 06 सितंबर, 2020 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : भारतीय तटरक्षक के गौरवमय 44 वर्ष, जानिए क्या है कोस्ट गार्ड
विज्ञापन


इसके बाद रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड के द्वारा सेना, नौसेना और वायु सेना में प्रवेश के लिए साक्षात्कार आयोजित किए गए थे। इनके परिणाम जारी कर दिए गए हैं। इस मेरिट लिस्ट के आधार पर योग्य उम्मीदवार नेशनल डिफेंस एकेडमी के 145वें कोर्स के लिए और भारतीय नौसेना अकादमी के 107वें कोर्स में दाखिले के पात्र होंगे। रक्षा मंत्रालय के उपरोक्त पाठ्यक्रमों के प्रारंभ होने की तारीख के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए भारतीय सेनाओं के संबंधित वेबसाइट जैसे थलसेना के लिए www.joinindianarmy.nic.in जबकि नौसेना के लिए www.joinindiannavy.gov.in और वायुसेना के लिए www.careerindianairforce.cdac.in पर विजिट कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : जानिए देश की अफसरशाही के बारे में, किस पर पद मिलते हैं क्या अधिकार
 

सफल उम्मीदवारों को दाखिले के लिए निर्धारित समयसीमा में अपने दस्तावेज सत्यापन के लिए जमा कराने होंगे। दस्तावेजों के सही पाए जाने के आधार पर ही उन्हें संबंधित प्रशिक्षण अकादमी में प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों का प्रशिक्षण प्रारंभ हो जाएगा। UPSC NDA NA (I) 2020 परीक्षा के फाइनल रिजल्ट में चयनित 533 अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट यहां दी गई है। इस सीधे लिंक पर क्लिक कर वे अपने नाम और रोल नंबर के आधार पर अपना परिणाम देख सकते हैं। 
UPSC NDA NA (I) 2020 final result 

यह भी पढ़ें : आखिर क्या है UAPA कानून और क्यों है राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर विवाद? यहां जानिए
यह भी पढ़ें : जानिए क्या है #Me Too कैंपेन, कैसे हुई इसकी शुरुआत और क्या हैं कानूनी प्रावधान
यह भी पढ़ें : क्या है राजद्रोह, क्या हैं कानूनी बंदिशें और फिर क्यों मचा है इस पर बवाल, जानें पूरा इतिहास

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed