फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC NDA & NA Examination 2021: Out of 4 lakh only 400 candidates gets selected, know the previous exam cut off, safalta

UPSC NDA & NA Exam 2021: 4 लाख में से महज 400 अभ्यर्थियों का होता है चयन, जान लें पिछली परीक्षाओं में कितना गया था कट ऑफ स्कोर

Sat, 04 Sep 2021 02:04 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sat, 04 Sep 2021 02:04 PM IST
सार

UPSC द्वारा NDA & NA परीक्षा का आयोजन साल में 2 बार किया जाता है। 2021 के दूसरे चक्र की परीक्षा के लिए UPSC ने 14 नवंबर की तारीख निर्धारित की है।

विज्ञापन
UPSC NDA & NA Examination 2021: Out of 4 lakh only 400 candidates gets selected, know the previous exam cut off, safalta
NDA/NA (2) 2021 - फोटो : ANI

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित किए जाने वाले NDA & NA परीक्षा को देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक माना जाता है। गौरतलब है कि इस परीक्षा के माध्यम से अभ्यर्थियों को भारतीय सेना में अफसर के रूप में शामिल होने का मौका मिलता है। UPSC द्वारा इस परीक्षा का आयोजन साल में 2 बार किया जाता है और साल 2021 के लिए पहले चक्र की परीक्षा का आयोजन हो चुका है। अभ्यर्थियों को अब दूसरे चक्र की परीक्षा का इंतजार है, जिसका आयोजन UPSC द्वारा 14 नवंबर को किया जाना है। अगर आप भी इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफल होकर भारतीय सेना में शामिल होना चाहते हैं, तो पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता द्वारा 8 सितम्बर से चलाए जा रहे NDA Champion Batch: Subscribe Now से जुड़ जाना चाहिए।

विज्ञापन

कब होनी है NDA & NA (II) 2021 की परीक्षा :

UPSC द्वारा NDA & NA में भर्ती के लिए साल में 2 बार परीक्षा का आयोजन किया जाता है। साल 2021 के दूसरे चक्र की परीक्षा के लिए UPSC ने 9 जून को अधिसूचना जारी की थी। इस अधिसूचना के मुताबिक इस परीक्षा का आयोजन 5 सितंबर को होना था, लेकिन आयोग ने इसकी तारीख को आगे बढ़ा दिया है। UPSC द्वारा जारी किए गए नए नोटिस के मुताबिक इस परीक्षा का आयोजन 14 नवंबर 2021 को किया जाना है।

विज्ञापन

कितने अंको की होती है परीक्षा :

इस प्रतिष्ठित परीक्षा में शामिल होने के लिए हर साल तकरीबन 4 लाख अभ्यर्थी आवेदन करते हैं, लेकिन इनमें से महज 400 अभ्यर्थियों का ही चयन होता है। गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए पहले 900 अंको की लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाता है और इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। SSB इंटरव्यू भी 900 अंको का होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 12वीं के बाद डिफेंस में अफसर बनने का मौका, जानें टॉपर्स ने कैसे की इस परीक्षा की तैयारी

कितना जाता है कट ऑफ स्कोर :

2020 में आयोजित हुई NDA & NA (I) 2020 के लिखित परीक्षा का कट ऑफ स्कोर 355 मार्क्स और लिखित परीक्षा तथा SSB इंटरव्यू दोनों को मिलाकर कट ऑफ स्कोर 723 मार्क्स गया था। इसी प्रकार NDA & NA (II) 2019 के लिखित परीक्षा का कट ऑफ स्कोर 346 मार्क्स और लिखित परीक्षा तथा SSB इंटरव्यू दोनों को मिलाकर कट ऑफ स्कोर 709 मार्क्स गया था। NDA & NA (I) 2019 के लिखित परीक्षा का कट ऑफ स्कोर  342 मार्क्स और लिखित परीक्षा तथा SSB इंटरव्यू दोनों को मिलाकर कट ऑफ स्कोर 704 मार्क्स गया था।

कैसे करें तैयारी :

अगर आप इस परीक्षा में सफल होना चाहते हैं, तो पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही इसकी तैयारी के लिए सफलता द्वारा चलाए जा रहे NDA & NA (II) लक्ष्य बैच से जुड़ जाना चाहिए। इस बैच में आपको 150 घंटे से भी ज्यादा की लाइव इंटरैक्टिव क्लासेस और 120 से भी ज्यादा की डाउनलोड करने योग्य अध्ययन सामग्री के साथ विशेषज्ञों द्वारा परामर्श सत्र, परीक्षा को हल करने की रणनीति, नियमित अपडेट के साथ एक टेलीग्राम समूह, फ्री मॉक टेस्ट सीरीज सहित अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप सफलता ऐप डाउनलोड करके भी इस बैच से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed