UPSC NDA & NA Exam 2021: एनडीए परीक्षा में ऐसा रहा है पिछले 5 सालों का कट ऑफ ट्रेंड, जानिए इस बार ये है कट ऑफ रहने की उम्मीद
UPSC NDA NA Exam: एनडीए और ए नेवल एकेडमी II 2021 परीक्षा 14 नवंबर को आयोजित होनी है। इस परीक्षा के लिए 09जून से 29 जून के बीच आवेदन मांगे गए थे।
विस्तार
भारतीय सेना में अफसर बनने के इच्छुक युवाओं के लिए नेशनल डिफेंस अकादमी (NDA) की परीक्षा पहली पसंद होती है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस प्रतिष्ठित परीक्षा के जरिए करीब 400 अभ्यर्थियों को भारतीय सेना में अफसर बनने का मौका मिलता है। साल में दो बार आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा को 2021 में एक बार आयोजित किया जा चुका है और अब अभ्यर्थी दूसरे चक्र की परीक्षा में शामिल होने का इंतजार कर रहे हैं। NDA & NA II 2021 के लिए परीक्षा की तारीखों का एलान भी हो चुका है। यह परीक्षा 14 नवंबर को होनी है। इसके लिए 9 से 29 जून के बीच आवेदन मांगे गए थे। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता द्वारा चलाए जा रहे फ्री कोर्सेस की सहायता ले सकते हैं।
कितने अंको की होती है परीक्षा
सफल तरीके से आवेदन करने काले अभ्यर्थियों को सबसे पहले लिखित परीक्षा में शामिल होना होता है। यह परीक्षा 900 अंकों की होती है। इस लिखित परीक्षा में जो अभ्यर्थी सफल होते हैं, उन्हें SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। SSB इंटरव्यू भी 900 अंकों का होता है।
क्या रहा है पिछले 5 सालों में कट ऑफ का ट्रेंड
NDA परीक्षा में कट ऑफ स्कोर हर साल बदलता रहता है। अभ्यर्थियों की सहायता के लिए पिछले पांच सालों के कट ऑफ स्कोर नीचे दिया गया है।
|
परीक्षा वर्ष |
लिखित परीक्षा के लिए कट ऑफ (900 मार्क्स) |
लिखित परीक्षा + SSB इंटरव्यू के लिए कट ऑफ (900 + 900 = 1800 मार्क्स) |
|
NDA & NA (I) 2020 |
355 |
723 |
|
NDA & NA (II) 2019 |
346 |
709 |
|
NDA & NA (I) 2019 |
342 |
704 |
|
NDA & NA (II) 2018 |
325 |
688 |
|
NDA & NA (I) 2018 |
338 |
705 |
|
NDA & NA (II) 2017 |
258 |
624 |
|
NDA & NA (I) 2017 |
342 |
708 |
|
NDA & NA (II) 2016 |
229 |
602 |
|
NDA & NA (I) 2016 |
288 |
656 |
इस बार कितना रह सकता है कट ऑफ
इस परीक्षा में कट ऑफ ऊपर- नीचे होता रहता है, लेकिन पिछले दो सालों से यह लगातार बढ़ रहा है। पिछली परीक्षाओं के ट्रेंड को देखते हुए यह उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बार की लिखित परीक्षा में कट ऑफ स्कोर 350 से 360 के बीच रह सकता है। तो वहीं लिखित परीक्षा तथा SSB इंटरव्यू को मिलाकर फाइनल कट ऑफ स्कोर 725 से 735 के बीच रह सकता है।
सफलता द्वारा चलाए जा रहे कोर्स में क्या है खास
इस प्रतिष्ठित परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों की सहायता के लिए सफलता द्वारा एक स्पेशल NDA & NA (II) लक्ष्य बैच की शुरुआत की गई है। इस बैच से जुड़ने पर आपको 150 घंटे से भी ज्यादा की लाइव इंटरैक्टिव क्लासेस और 120 से भी ज्यादा डाउनलोड करने योग्य अध्ययन सामग्री के साथ विशेषज्ञों द्वारा परामर्श सत्र, परीक्षा को क्रैक करने की रणनीति, नियमित अपडेट के साथ एक टेलीग्राम समूह, फ्री मॉक टेस्ट सीरीज सहित कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इस बैच से सफलता एप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, फ्री ई-बुक्स और फ्री करेंट-अफेयर्स जैसी सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।