फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC NDA Exam 2021: UPSC allowed unmarried women to register for national defence academy and naval academy exam

NDA 2021: महिलाओं के लिए आयोग ने खोली आवेदन विंडो, 8 अक्तूबर तक कर सकते हैं अप्लाई

Fri, 24 Sep 2021 03:22 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 24 Sep 2021 03:22 PM IST
सार

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने अविवाहित महिलाओं को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और नौसेना अकादमी परीक्षा के लिए आवेदन करने की अनुमति दे दी है।

विज्ञापन
UPSC NDA Exam 2021: UPSC allowed unmarried women to register for national defence academy and naval academy exam
upsc - फोटो : file photo

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने शुक्रवार को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और नौसेना अकादमी परीक्षा के लिए अविवाहित महिलाओं/बालिकाओं को आवेदन करने की अनुमति दे दी है। बता दें कि आयोग द्वारा यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद लिया है। शीर्ष अदालत ने नवंबर में होने वाली एनडीए परीक्षा में महिलाओं को शामिल करना आदेश दिया और यूपीएससी को इस संबंध में नई अधिसूचना जारी करने को कहा था। जिसके बाद यूपीएससी ने केवल अविवाहित महिला उम्मीदवार के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर आवेदन विंडो खोल दी है। यूपीएससी द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि 24 सितंबर से 8 अक्टूबर (शाम 6 बजे तक) महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन विंडो खुली रहेगी। वहीं शारीरिक मानकों और महिला उम्मीदवारों के लिए रिक्तियों की संख्या रक्षा मंत्रालय से प्राप्त होने के बाद अधिसूचित की जाएगी।

विज्ञापन

आवेदन करने के लिए महिला अभ्यर्थियों को नहीं देना होगा आवेदन शुल्क
अभ्यर्थी ध्यान दें कि कोई भी आवेदन निर्धारित अंतिम तिथि / समय यानी 08.10.2021 (शाम 6 बजे तक) के बाद स्वीकार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी को केवल ऑनलाइन माध्यम के जरिए ही आवेदन करना होगा, इसके अलावा किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। बयान में यह भी कहा गया है कि महिला उम्मीदवारों को इस परीक्षा के लिए किसी भी तरह का आवेदन शुल्क जमा करने की आवश्यकता नहीं है। यह प्रक्रिया उनके लिए निशुल्क है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की याचिका को किया खारिज
गौरतलब है कि सर्वोच्च न्यायालय ने बुधवार को महिला उम्मीदवारों के लिए नवंबर 2021 में होने वाली राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) परीक्षा स्थगित करने की केंद्र की याचिका को खारिज कर दिया और कहा कि वह नहीं चाहती कि महिलाओं को उनके अधिकार से वंचित किया जाए। महिलाओं के इंडक्शन को एक साल तक पोस्ट नहीं किया जा सकता है। पीठ ने कहा कि हम इसमें एक साल की देरी नहीं कर सकते। हमने लड़कियों को उम्मीद दी। हम उन्हें अब उस उम्मीद से इनकार नहीं कर सकते।" NDA 2021: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को लगाई फटकार, कहा नवंबर में होने वाली परीक्षा में महिलाओं को किया जाए शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed