फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC NDA/CDS Admit Card 2021: These two examinations of Union Public Service Commission will be held on the same day, know what precautions have to be taken-safalta

UPSC NDA/CDS Admit Card 2021: एक ही दिन होंगी संघ लोक सेवा आयोग की ये दोनों परीक्षाएं, जानिए क्या रखनी होगी सावधानी

Tue, 26 Oct 2021 09:54 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Tue, 26 Oct 2021 09:54 AM IST
सार

संघ लोक सेवा आयोग ने एनडीए-II व सीडीएस-II एग्जाम के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आवेदन करने वाले प्रतियोगी स्टूडेंट्स यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
UPSC NDA/CDS Admit Card 2021: These two examinations of Union Public Service Commission will be held on the same day, know what precautions have to be taken-safalta
UPSC NDA&NA 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) द्वितीय एग्जाम व सीडीएस-II भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले सभी प्रतियोगी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने इन एग्जाम के लिए आवेदन कर रखा था वे जल्द से जल्द यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। जिसमें अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र, एग्जाम डेट, परीक्षा का समय आदि के बारे में जानकारी स्पष्ट कर दी जाएगी। इसके अलावा अपनी निर्धारित परीक्षा के लिए अंतिम दिनों में पक्की तैयारी की भी तेज कर देनी चाहिए। इसके लिए उम्मीदवार सफलता डॉट कॉम के इस FREE October Current Affairs - Download Now की भी मदद ले सकते हैं। 

विज्ञापन

कब होगी CDS-II परीक्षा 

यूपीएससी सीडीएस-II की लिखित परीक्षा 14 नवंबर, 2021 को सम्पन्न कराई जानी है। यह एग्जाम ऑफलाइन मोड में पूरा कराया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा के समय अपने साथ वैध रंगीन फ़ोटो आईडी लेकर जाना होगा, ऐसा न करने वाले स्टूडेंट्स को एग्जाम हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।  

विज्ञापन

NDA एग्जाम का कब होगा आयोजन 

यूपीएससी द्वारा यह एग्जाम भी 14 नवंबर 2021 को ही आयोजित किया जाना है।  परीक्षा में गणित और सामान्य योग्यता के प्रश्न पूछे जाएंगे। दोनो विषयों से 120-120 प्रश्न पूछे जाएंगे। गणित के लिए मैक्सिमम मार्क्स 300 होंगे जबकि सामान्य योग्यता के मैक्सिमम मार्क्स 600 होंगे। उम्मीदवारों को ऑनलाइन एडमिट कार्ड के प्रिंट आउट के साथ ही एग्जाम सेंटर पर उपस्थित होना होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या रखनी होगी सावधानी 

यूपीएससी की दोनों परीक्षाएं एक साथ ही आयोजित की जा रही हैं। इसे लेकर उम्मीदवार किसी भी तरह से कन्फ्यूज न हो। क्योंकि दोनों परीक्षाएं भिन्न-भिन्न परीक्षा केंद्रों में सपन्न कराई जाएंगी। हालांकि परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से पहले उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारियों की अच्छी तरह से जांच कर लेनी होगी। 

करें परीक्षाओं की पक्की तैयारी 

अगर आप NDA/NA, Airforce, SSC, Army, BSF, Navy, Railway, State Bank Clerk, IBPS Clerk जैसे किसी भी एग्जाम की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो अभी सफलता के जरिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स का लाभ पाने के लिए अभ्यर्थी गूगल प्ले स्टोर पर जाकर सफलता ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed