फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC NDA 2022: Which candidates will get free ticket to appear in the interview, see important-safalta

UPSC NDA 2022: इंटरव्यू में शामिल होने के लिए किन अभ्यर्थियों को मिलेगा फ्री टिकट,देखें जरूरी जानकारी

Tue, 20 Sep 2022 01:50 PM IST
Shobhit Shukla Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Shobhit Shukla Updated Tue, 20 Sep 2022 01:50 PM IST
सार

NDA/NA II 2022 के लिए लिखित परीक्षा चार सितंबर 2022 को आयोजित की गई थी जिसकी रिजल्ट जारी किया जा चुका है। इस परीक्षा का आयोजन संघ लोक सेवा आयोग द्वारा किया जाता है।  

विज्ञापन
UPSC NDA 2022: Which candidates will get free ticket to appear in the interview, see important-safalta
UPSC NDA&NA 2022 - फोटो : Social media

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) प्रवेश परीक्षा II 2022 के लिए लिखित परीक्षा चार सितंबर को आयोजित की गई थी। इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का रिजल्ट भी जारी हो किया जा चुका है। इस प्रवेश परीक्षा के जरिए 370 अभ्यर्थियों का चयन NDA के लिए और 30 अभ्यर्थियों का चयन NA के लिए किया जाना है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक NDA के 370 पदों में से 198 पद आर्मी (पुरुष) के लिए और 10 पद आर्मी (महिला) के लिए, 39 पद नौसेना (पुरुष) के लिए और 3 पद नौसेना (महिला) के लिए, 114 पद वायुसेना (पुरुष) के लिए और 6 पद वायुसेना (महिला) के लिए है। वहीं अगर आप अगले NDA/NA प्रवेश परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो इसकी कम्पलीट तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम  NDA/NA Ebook - Download Now की मदद ले सकते हैं और भारतीय सेना में अधिकारी बनने का सपना पूरा कर सकते हैं। 

विज्ञापन

किन अभ्यर्थियों को मिलेगा फ्री टिकट :

इस भर्ती में शामिल होने वाले वैसे अभ्यर्थियों को यात्रा के लिए फ्री टिकट दिया जाएगा जो लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद SSB इंटरव्यू में हिस्सा लेने जा रहे हैं। दरअसल, ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक SSB इंटरव्यू में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को परमानेंट और शार्ट सर्विस कमीशन के लिए एक एक बार यात्रा भत्ता दिया जाता है। हालांकि अगर कोई अभ्यर्थी एक ही तरह के कमीशन के लिए दूसरी बार SSB इंटरव्यू में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो वो यात्रा भत्ता पाने के हकदार नहीं होंगे। अभ्यर्थी इस संबंध में ज्यादा जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

विज्ञापन

किन्हें मिलेगा इसमें शामिल होने का मौका :

NDA/NA परीक्षा में रिक्तियों की संख्या और इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए यह उम्मीद जताई जा रही है कि चार सितंबर को हुई लिखित परीक्षा का कटऑफ 360 से 370 मार्क्स के बीच रह सकता है। इसलिए लिखित परीक्षा में 360 से 370 मार्क्स के बीच स्कोर करने वालों को SSB इंटरव्यू में शामिल होने का मौका मिल सकता है। गौरतलब है कि इससे पहले आयोजित की गई NDA/NA II 2021 की लिखित परीक्षा में 355 मार्क्स स्कोर करने वालों को और NDA/NA I 2021 की लिखित परीक्षा में 343 मार्क्स हासिल करने वालों को इंटरव्यू में शामिल होने का मौका मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की Safalta App के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed