UPSC NDA 2022 : NDA के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें क्यों इस परीक्षा को माना जाता है भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी में प्रवेश के लिए जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होने वाली है। संघ लोक सेवा आयोग NDA/NA II 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 18 मई 2022 से कर सकती है।
विस्तार
भारतीय सैन्यबलों में शामिल होकर देश सेवा की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) में प्रवेश के लिए जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकती है। UPSC के एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक NDA/NA II 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की जाएगी। अभ्यर्थी इसमें हिस्सा लेने के लिए 14 जून 2022 तक आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को NDA/NA II 2022 से जुड़े अपडेट्स के लिए UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं, अगर आप भी सरकारी नौकरी के लिए NDA/NA या किसी और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप सफलता की मदद से अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं। अभ्यर्थी सफलता के NDA FREE Online Classes- Join Now की मदद से घर पर रहकर अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं और इस परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
NDA सैलरी
NDA सिलेबस
NDA एलिजिबिलिटी
NDA मॉक टेस्ट: एटेम्पट करें
देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में शामिल है यह प्रवेश परीक्षा :
NDA/NA प्रवेश परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इस परीक्षा में हर साल 4 लाख से भी अधिक अभ्यर्थी शामिल होते हैं, लेकिन इनमें से सिर्फ 400 ही इसमें सफल हो पाते हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो इसकी एक सीट के लिए तकरीबन 1000 अभ्यर्थी आपस में प्रतिस्पर्धा करते हैं। NDA/NA में प्रवेश पाने के लिए अभ्यर्थियों को कठिन लिखित परीक्षा के साथ इंटरव्यू में भी हिस्सा लेना होता है। 5 दिन तक आयोजित होने वाली इस इंटरव्यू में अभ्यर्थियों के इंटेलिजेंस और पर्सनालिटी का आकलन किया जाता है।
क्या है चयन प्रक्रिया :
इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले इसकी लिखित परीक्षा में शामिल होना होता है। इस लिखित परीक्षा के दो भाग होते हैं : मैथ्स और जनरल एबिलिटी टेस्ट। यह परीक्षा कुल 900 अंको की होती है। लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को दूसरे चरण में SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। इस इंटरव्यू का आयोजन अभ्यर्थियों के बुद्धि और व्यक्तित्व का आकलन करने के लिए किया जाता है। SSB इंटरव्यू भी लिखित परीक्षा की तरह 900 अंको की होती है। इसके बाद अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट में भी हिस्सा लेना होता है। इस पूरी चयन प्रक्रिया और अन्य परीक्षणों में सफल घोषित होने वाले अभ्यर्थियों को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के आर्मी, नेवी और एयर फोर्स विंग और नौसेना अकादमी में प्रशिक्षण के लिए प्रवेश दिया जाता है।
कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सेस से जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता ऐप डाउनलोड करके भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की एवं बेहतर तैयारी कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिये सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिये सफलता की एक नई उड़ान।