फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC NDA 2 Admit Card 2023 released downloada at upsc.gov.in

UPSC NDA 2 Admit Card 2023: एनडीए 2 का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Fri, 11 Aug 2023 02:44 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 11 Aug 2023 02:44 PM IST
सार

UPSC NDA 2: संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी एनडीए 2 का एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
UPSC NDA 2 Admit Card 2023 released downloada at upsc.gov.in
Admit Card - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

UPSC NDA 2 Admit Card 2023 Released: संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी एनडीए 2 का एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट  upsconline.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। जो उम्मीदवार राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी परीक्षा (II) (NA) 2023 के लिए उपस्थित होंगे, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएससी एनडीए 2 परीक्षा का प्रवेश पत्र 11 अगस्त से 03 सितंबर 2023 तक उपलब्ध रहेगा।

विज्ञापन

यूपीएससी एनडीए 2 लिखित परीक्षा 03 सितंबर, 2023 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस बार परीक्षा के जरिए दोनों संस्थानों में 395 रिक्तियां भरी जाएंगी। बता दें कि यूपीएससी एनडीए के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 17 मई को शुरू हुई और 06 जून, 2023 को समाप्त हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

UPSC NDA 2 Admit Card ऐसे करें डाउनलोड

  • यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

  • यूपीएससी एनडीए 2 एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।

  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।

  • एडमिट कार्ड जांचें और पेज डाउनलोड करें।

  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed