फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC Motivation: IAS officer Sonal Goel shares her UPSC Mains marksheet, motivates aspirants

UPSC Motivation: आईएएस सोनल गोयल ने बताए सफलता के मंत्र, शेयर की यूपीएससी मेन्स की मार्कशीट

Fri, 23 Feb 2024 12:22 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 23 Feb 2024 12:22 PM IST
सार

UPSC: यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को लगातार प्रेरणा और मोटिवेशन की जरूरत होती है। ऐसे में इस परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए आईएएस सोनल गोयल ने प्रेरणादायक पोस्ट करते हुए अपनी यूपीएससी मेन्स की मार्कशीट की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।
 

विज्ञापन
UPSC Motivation: IAS officer Sonal Goel shares her UPSC Mains marksheet, motivates aspirants
IAS officer Sonal Goel - फोटो : Social Media

विस्तार

UPSC Motivation: यूपीएससी आईएएस की परीक्षा भारत सहित दुनिया की कठिन परीक्षाओं में से एक है। इसकी तैयारी में जुटे उम्मीदवारों को समय-समय पर मोटिवेशन की जरूरत होती है। ऐसे में आगामी प्रारंभिक परीक्षाओं की तैयारी में जुटें हुए कई यूपीएससी उम्मीदवारों को प्रेरित करते हुए, आईएएस ऑफिसर सोनल गोयल ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी यूपीएससी मेन्स की मार्कशीट की एक तस्वीर साझा की है।

विज्ञापन


ऑफिसर सोनल गोयल ने एक पोस्ट में अपनी यूपीएससी सीएसई (UPSC CSE 2007) मेन्स मार्कशीट मिलने पर उन्होंने अपनी तैयारी के दिनों के बारे में बताते हुए कहा कि मार्कशीट ने उन्हें उन ट्रायल्स की याद दिला दी जिसके कारण मई 2008 में उनका अंतिम चयन हुआ।
विज्ञापन


ऐसे समय में जब अपना पहला प्रयास देने के साथ-साथ बार-बार प्रयास करने वाले अभ्यर्थी परीक्षा पैटर्न और परीक्षा में सफल होने की अपनी संभावनाओं को लेकर परेशान रहते हैं, इस सोशल मीडिया पोस्ट ने कई लोगों और परीक्षा की तैय्यारी कर रहें उम्मीदवारों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनल गोयल बताती हैं कि कैसे मेन्स में सामान्य अध्ययन के पेपर में कम अंक आने के कारण उन्हें साक्षात्कार के लिए नहीं बुलाया गया। इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा और उन्होंने अपने लक्ष्य को हासिल करने की ठानी और दोबारा तैयारी में लग गईं।

वह बताती हैं कि कैसे उन्होंने सामान्य अध्ययन के पेपर में महारत हासिल की और नोट्स बनाने, बार-बार दोहराने और उत्तर लिखने पर जोर देकर मेन्स के सभी पहलुओं में सुधार किया।

आईएएस सोनल ने दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी और सीएस - कंपनी सचिव के रूप में अंशकालिक नौकरी करते हुए परीक्षा की तैयारी की। उनकी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के परिणामस्वरूप न केवल परीक्षा उत्तीर्ण हुई, बल्कि उन विषयों में भी अच्छे अंक प्राप्त हुए, जिनकी तैयारी के लिए उन्होंने समय दिया था।

अपने प्रेरक पोस्ट के माध्यम से सोनल गोयल ने उम्मीदवारों को याद दिलाया कि यदि पूरे समर्पण के साथ लगातार प्रैक्टिस की जाए तो को लक्ष्य ज्यादा बड़ा नहीं रह जाता है।


कई एक्स उपयोगकर्ताओं ने उन्हें इस प्रेरणा के लिए बधाई दी और धन्यवाद दिया, खासकर उन उम्मीदवारों ने, जो आगामी यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed