UPSC Result: यूपीएससी जियो-साइंटिस्ट परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें टॉपर्स लिस्ट और स्कोर
UPSC Geo-scientist Result 2022 Out: जिन उम्मीदवारों ने यूपीएससी भू-वैज्ञानिक भर्ती प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, वे अब जियो साइंटिस्ट मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र हैं। यूपीएससी जियो-साइंटिस्ट मुख्य परीक्षा 25 और 26 जून, 2022 को आयोजित की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSC Geo-scientist Result 2022 Out: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2022 का परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया था, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर लॉग इन करके अपना रिजल्ट और स्कोर चेक कर सकते हैं और साथ ही मेरिट लिस्ट भी देख सकते हैं। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से संयुक्त भू-वैज्ञानिक प्रारंभिक परीक्षा 20 फरवरी, 2022 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
26 जून को होगा मुख्य परीक्षा का आयोजन
जिन उम्मीदवारों ने यूपीएससी भू-वैज्ञानिक भर्ती प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, वे अब जियो साइंटिस्ट मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र हैं। यूपीएससी जियो-साइंटिस्ट मुख्य परीक्षा 25 और 26 जून, 2022 को आयोजित की जाएगी। परीक्षाओं के शुरू होने से लगभग तीन सप्ताह पहले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने हेतु उपलब्ध कराया जाएगा।
मुख्य परीक्षा के लिए नहीं बदले जाएंगे परीक्षा केंद्र
जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में उपस्थित हुए थे, उन्हें ध्यान देना चाहिए कि यूपीएससी की ओर से भू-वैज्ञानिक भर्ती परीक्षा की पूरी चयन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद, उनके अंक और पेपर के कट-ऑफ अंक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। इसके साथ ही, यूपीएससी भू-वैज्ञानिक मुख्य परीक्षा 2022 के लिए परीक्षा केंद्र बदलने के किसी भी अनुरोध पर किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों के संदर्भ के लिए यूपीएससी भू-वैज्ञानिक प्रारंभिक परीक्षा परिणाम की जांच करने के लिए सरल चरण नीचे दिए गए हैं।
UPSC भू-वैज्ञानिक प्रारंभिक परीक्षा परिणाम ऐसे करें चेक
- उम्मीदवार सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- यहाां वेबसाइट के होम पेज पर यूपीएससी जियो-साइंटिस्ट 2022 प्रीलिम्स रिजल्ट नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रिजल्ट एक पीडीएफ फाइल में स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अपने स्कोर को अच्छी तरह से देख और समझ लें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए अपने रिजल्ट पीडीएफ फाइल को डिवाइस पर डाउनलोड कर लें।
- उम्मीदवार पीडीएफ फाइल का एक प्रिंट आउट लेकर भी दस्तावेजों के साथ रखें।