UPSC ESE 2021: आयोग ने जारी किए प्रवेश पत्र, 21 नवंबर को आयोजित होगी मुख्य परीक्षा
UPSC ESE 2021: संघ लोक सेवा आयोग इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा, यूपीएससी ईएसई एडमिट कार्ड 2021 आज, 28 अक्तूबर, 2021 को जारी कर दिया गया है। मुख्य परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवार अब अपना एडमिट कार्ड upsc.gov.in से या सीधे upsconline.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संघ लोक सेवा आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ईएसई) के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार प्रीलिम्स परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं, वे अब यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आयोग द्वारा 21 नवंबर 2021 को मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी।
उम्मीदवारों को यह भी ध्यान देना चाहिए कि यूपीएससी ईएसई एडमिट कार्ड 2021 को आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 21 नवंबर शाम 4 बजे तक है। परीक्षा राज्य और केंद्र सरकार द्वारा जारी सभी कोविड -19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। परीक्षा 21 नवंबर को ऑफलाइन मोड में होगी। मुख्य परीक्षा आयोग द्वारा दो अलग-अलग पालियों में आयोजित की जाएगी- पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
यूपीएससी ईएसई एडमिट कार्ड 2021: अभ्यर्थी ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड
उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करना आवश्यक है।
- उम्मीदवारों को संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।
- होमपेज पर 'ई-एडमिट कार्ड' नाम के सेक्शन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक नई विंडो दिखाई देगी, 'इंजीनियरिंग सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2021' नाम के लिंक पर क्लिक करें।
- लॉग इन करने के लिए पंजीकरण संख्या या रोल नंबर, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। यूपीएससी ईएसई एडमिट कार्ड 2021 देखें और डाउनलोड करें।
- आगे के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड की एक प्रिंट कॉपी लें।
महत्वपूर्ण जानकारी
प्रीलिम्स परीक्षा में क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र हैं। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में शामिल विवरणों को भी देखना होगा। पेपर- I और पेपर- II दोनों पेपर के लिए परीक्षा 3 घंटे के लिए आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक और टेलीकॉम क्षेत्रों से प्रश्न दिए जाएंगे। परीक्षा 300 अंकों की होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे यूपीएससी ईएसई 2021 से संबंधित अधिक विस्तृत जानकारी और अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट को नियमित रूप से देखते रहें।