फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC EPFO Recruitment 2025: Apply for 230 Posts of EO and AO and APFC from July 29

UPSC EPFO 2025: यूपीएससी में निकलीं ईपीएफओ की ढेरों नौकरियां, 29 जुलाई से करें आवेदन; जानें रिक्तियां

Fri, 25 Jul 2025 11:22 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 25 Jul 2025 11:22 AM IST
सार

UPSC EPFO 2025 Recruitment: संघ लोक सेवा आयोग ने ईपीएफओ के ढेरों पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए 29 जुलाई से आवेदन शुरू होंगे। उम्मीदवार इस भर्ती से जुड़ा विस्तृक विवरण नीचे पढ़ सकते हैं। 

विज्ञापन
UPSC EPFO Recruitment 2025: Apply for 230 Posts of EO and AO and APFC from July 29
UPSC - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

UPSC EPFO 2025 Vacancy: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के अंतर्गत प्रवर्तन अधिकारी/लेखा अधिकारी (EO/AO) और सहायक भविष्य निधि आयुक्त (APFC) के पदों पर भर्ती के लिए संक्षिप्त अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 230 रिक्त पद भरे जाएंगे। इनमें से 156 पद ईओ/एओ और 74 पद एपीएफसी के लिए निर्धारित हैं।

विज्ञापन

आवेदन प्रक्रिया और अधिसूचना तिथि

यूपीएससी द्वारा इस भर्ती की पूर्ण अधिसूचना 26 जुलाई 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 29 जुलाई 2025 से 18 अगस्त 2025 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन केवल UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

विज्ञापन

प्रवर्तन अधिकारी/लेखा अधिकारी की रिक्तियां

वर्ग पदों की संख्या
सामान्य   78
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 01
अन्य पिछड़ा वर्ग   42
अनुसूचित जाति  23
अनुसूचित जनजाति   12
कुल पद 156

 

सहायक भविष्य निधि आयुक्त: कुल 74 पद

वर्ग पदों की संख्या
सामान्य  32
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 07
अन्य पिछड़ा वर्ग   28
अनुसूचित जाति  07
अनुसूचित जनजाति   0
कुल पद 74

वेतनमान और पद के अनुसार लेवल

जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रवर्तन अधिकारी/लेखा अधिकारी (EO/AO) पद के लिए उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स स्तर-08 के अनुसार वेतन दिया जाएगा, जो सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के तहत निर्धारित है। वहीं, सहायक भविष्य निधि आयुक्त (APFC) पद के लिए वेतन मैट्रिक्स स्तर-10 निर्धारित किया गया है, जो अपेक्षाकृत उच्च स्तर का वेतनमान है और पद की वरिष्ठता को दर्शाता है।

श्रेणीवार अधिकतम आयु सीमा

ईओ/एओ पद के लिए अधिकतम आयु सीमा सामान्य और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 30 वर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 33 वर्ष, अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए 35 वर्ष, और पीडब्ल्यूबीडी (दिव्यांग) श्रेणी के लिए 40 वर्ष निर्धारित की गई है। 

सहायक भविष्य निधि आयुक्त (APFC) पद के लिए वेतन लेवल-10 (7वां वेतन आयोग) के अनुसार मिलेगा। इस पद के लिए आयु सीमा सामान्य/EWS श्रेणी के लिए 35 वर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 38 वर्ष, SC के लिए 40 वर्ष, और PwBD उम्मीदवारों के लिए अधिकतम 45 वर्ष तय की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed