UPSC EPFO Vacancy 2025: यूपीएससी में 230 पदों के लिए आज दोपहर 12 बजे से करें आवेदन, देखें आयु सीमा और योग्यता
UPSC EPFO Registration 2025: संघ लोक सेवा आयोग आज ईपीएफओ में प्रवर्तन अधिकारी/लेखा अधिकारी और सहायक भविष्य निधि आयुक्त के कुल 230 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSC EPFO Recruitment 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में कुल 230 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 29 जुलाई 2025 को दोपहर 12 बजे से शुरू करेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार upsconline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 18 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले भर्ती से संबंधित विस्तृत नोटिफिकेशन जाकर ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा
प्रवर्तन अधिकारी/लेखा अधिकारी (EO/AO) पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Bachelor's Degree) होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित है। वहीं, एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष और ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।
सहायक भविष्य निधि आयुक्त (APFC) पद के लिए सामान्य/EWS श्रेणी के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष, ओबीसी के लिए 38 वर्ष, एससी के लिए 40 वर्ष और PwBD उम्मीदवारों के लिए अधिकतम 45 वर्ष तय की गई है।
वेतनमान और लेवल
प्रवर्तन अधिकारी/लेखा अधिकारी (EO/AO) को सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन मैट्रिक्स लेवल-08 के तहत वेतन मिलेगा। वहीं, सहायक भविष्य निधि आयुक्त (APFC) पद के लिए वेतन मैट्रिक्स लेवल-10 तय किया गया है।
कैसे होगा चयन?
उम्मीदवारों का चयन यूपीएससी द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। दोनों चरणों में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और उसी के अनुसार नियुक्ति होगी।
ऐसे करें आवेदन
- पहले आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
- अब "One Time Registration (OTR)" लिंक पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करें (यदि पहले से नहीं किया है)।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और EPFO भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई सभी जानकारियाँ सावधानीपूर्वक भरें, जैसे- व्यक्तिगत जानकारी, योग्यता, अनुभव आदि।
- पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- तय शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- आवेदन पूरा होने के बाद फॉर्म को सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट अपने पास रख लें।