फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC engineering services exam: application closes today, here is the Direct link to apply

UPSC ESE 2021: आज आवेदन की अंतिम तिथि, अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक से कर सकते हैं अप्लाई

Tue, 12 Oct 2021 05:24 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 12 Oct 2021 05:24 PM IST
सार

UPSC ESE 2021: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) मंगलवार (12 अक्टूबर) को शाम 6 बजे यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ईएसई) 2022 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को बंद कर देगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अभी भी यूपीएससी ईएसई 2022 के लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
UPSC engineering services exam: application closes today, here is the Direct link to apply
upsc - फोटो : file photo

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ईएसई) 2022 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। इच्छुक अभ्यर्थी जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in के माध्यम से 12 अक्तूबर, शाम 6 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि ऑनलाइन आवेदन 20 अक्तूबर, 2021 से 26 अक्तूबर, 2021 के बीच शाम 6:00 बजे तक वापस लिए जा सकते हैं, जिसके बाद लिंक निष्क्रिय कर दी जाएगी।

विज्ञापन

यूपीएससी ईएसई 2022 आयु सीमा: यूपीएससी ईएसई 2022 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2022 को 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

विज्ञापन

यूपीएससी ईएसई 2022 आवेदन शुल्क: उम्मीदवारों (महिला / अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूबीडी को छोड़कर, जिन्हें शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है) को 200 रुपये (दो सौ रुपये मात्र) का शुल्क का भुगतान करना होगा। अभ्यर्थियों को भारतीय स्टेट बैंक की बैंकिंग सुविधा या किसी वीज़ा/मास्टर/रुपे क्रेडिट/डेबिट कार्ड का उपयोग करके एसबीआई की किसी भी शाखा में नकद या नेट का उपयोग करके जमा करना होगा।
यूपीएससी ईएसई 2022 के लिए आवेदन करने का सीधा लिंक यहां दी गई है।

यूपीएससी ईएसई 2022: कैसे करें आवेदन

  • यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
  • विभिन्न परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित होगा।
  • यूपीएससी ईएसई 2022 के लिए आवेदन करने के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें।
  • निर्देशों का पालन करें और विवरण भरें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed