फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC DAF Form 2025: When and How to Fill DAF-I Before Mains Exam? Complete Process and Importance Explained

UPSC DAF Form 2025: यूपीएससी मुख्य परीक्षा से पहले कब और कैसे भरें DAF-I? जानिए इसकी पूरी प्रक्रिया और महत्व

Sat, 14 Jun 2025 10:21 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 14 Jun 2025 10:21 AM IST
सार

UPSC DAF Form Mains 2025 Kaise Bhare: यूपीएससी मुख्य परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करने से पहले DAF-I फॉर्म भरना जरूरी है। जानिए DAF क्या होता है, इसे कब और कैसे भरना है और इंटरव्यू में इसकी क्या भूमिका है...

विज्ञापन
UPSC DAF Form 2025: When and How to Fill DAF-I Before Mains Exam? Complete Process and Importance Explained
UPSC - फोटो : ANI

विस्तार

UPSC DAF Form Mains 2025: अगर आपने यूपीएससी प्रीलिम्स 2025 पास कर लिया है तो अगला और बेहद जरूरी कदम है- DAF-I फॉर्म भरना। यह सिर्फ एक आवेदन पत्र नहीं, बल्कि आपकी पूरी प्रोफाइल का दर्पण होता है। इंटरव्यू के दौरान जो भी सवाल पूछे जाते हैं, उनका आधार यहीं से बनता है। इसलिए इसे सही, साफ और रणनीतिक ढंग से भरना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

क्या होता है DAF फॉर्म?

DAF यानी विस्तृत आवेदन प्रपत्र (Detailed Application Form) में उम्मीदवार का व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक पृष्ठभूमि, कार्य अनुभव, हॉबी, सेवाओं की प्राथमिकता और अन्य कई महत्वपूर्ण जानकारियां मांगी जाती हैं। यह फॉर्म इंटरव्यू में आपका पहला इंप्रेशन बनाता है।
विज्ञापन


UPSC Mains 2025 Date: यूपीएससी प्रीलिम्स के नतीजे घोषित, अगले चरण की तैयारी शरू; जानें कब होगी मुख्य परीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा की चयन प्रक्रिया का DAF एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। यह फॉर्म उम्मीदवार की संपूर्ण प्रोफाइल को विस्तार से प्रस्तुत करने का माध्यम है और इसे दो चरणों में भरा जाता है। पहला चरण होता है DAF-I, जिसे यूपीएससी मुख्य परीक्षा से पहले भरा जाता है और दूसरा चरण होता है DAF-II, जिसे इंटरव्यू (Personality Test) से पहले भरना होता है।

DAF-I फॉर्म कब जारी होगा और मुख्य परीक्षा कब है?

यूपीएससी ने हाल ही में प्रीलिम्स 2025 के नतीजे घोषित किए हैं, जिसमें कुल 14,161 उम्मीदवारों ने क्वालिफाई किया है। अब मुख्य परीक्षा की बारी है, जो कि 22 अगस्त 2025 से होनी है। उससे पहले, 17 जून 2025 को UPSC DAF-I फॉर्म जारी किया जाएगा।

DAF-I भरते समय इन बातों का रखें खास ध्यान

  • कोई भी जानकारी झूठी या अपूर्ण न दें।
  • साफ-सुथरी भाषा और स्पष्टीकरण के साथ भरें।
  • अपनी हॉबी, ऐक्टिविटीज और अनुभव को इस तरह लिखें कि वह आपकी शख्सियत को दर्शाएं।
  • फॉर्म में वही जानकारी दें, जिन पर आप इंटरव्यू में खुलकर बात कर सकें।
UPSC CSE Prelims Result 2025: यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट जारी, 14161 उम्मीदवारों ने मारी बाजी; यहां देखें नाम

DAF-I कैसे भरें? फॉर्म भरने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

  • सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
  • वहां DAF-I फॉर्म का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  • पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
  • सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें- जैसे एजुकेशन, सर्विस प्रेफरेंस, हॉबी, भाषा, वर्क एक्सपीरियंस आदि।
  • एक बार फॉर्म भर जाए, तो उसे प्रीव्यू करें, गलतियों को सुधारें और फिर सबमिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed