फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC CSE Mains Exam 2019 Schedule, Check exam date at upsc official website

UPSC Recruitment 2019 : मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानें कब होगा एग्जाम

Tue, 27 Aug 2019 04:14 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Tue, 27 Aug 2019 04:14 PM IST
सार

  • संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2019 का शेड्यूल जारी
  • शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर भी उपलब्ध

विज्ञापन
UPSC CSE Mains Exam 2019 Schedule, Check exam date at upsc official website

विस्तार

UPSC CSE (Main) Exam 2019 : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2019 का शेड्यूल जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में उपस्थित होना चाहते हैं। वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर परीक्षा से संबंधित सभी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। हम आपको इस खबर में भी पूरी जानकारी दे रहे हैं। 

विज्ञापन

कब होगी मुख्य परीक्षा

यूपीएससी मुख्य परीक्षा 20 सितंबर से 29 सितंबर तक देश भर में बनाए गए विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। आपको बता दें कि UPSC की प्रारंभिक परीक्षा बीते 2 जून को आयोजित की गई थी। अभ्यर्थियों के अनुसार इस साल यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में प्रश्नों का स्तर काफी टफ रहा है। 

प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में उपस्थित होना होगा। इसमें सफल होने के बाद ही उम्मीदवारों को साक्षात्कार में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। गौरतलब है कि संघ लोक सेवा आयोग हर साल आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, आईआरएस के खाली पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी करता है और परीक्षा आयोजित कराता है। 

लिखित परीक्षा का पैटर्न 

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीएससी मुख्य परीक्षा में निर्धारित विषयों में निबंध के 9 पेपर शामिल होते हैं। मुख्य लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के साथ साक्षात्कार के आधार पर अंतिम रूप से रैंक दी जाती है। परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के बाद साक्षात्कार में उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाता है। मुख्य परीक्षा के बाद जो उम्मीदवार साक्षात्कार तक पहुंच जाते हैं, उन्हें 275 अंकों का इंटरव्यू पास करना होता है। 

UPSC CSE 2019 के लिए चयन प्रक्रिया :

प्रतियोगी परीक्षा में दो चरण शामिल हैं:

  • मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (वस्तुनिष्ठ)।
  • विभिन्न सेवाओं और पदों के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (लिखित)।
  • अंतिम रूप से चयन के लिए साक्षात्कार।

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के बारे में:

UPSC भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और अन्य केंद्रीय सेवाओं और पदों पर भर्ती के लिए सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है। यह कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग द्वारा प्रकाशित नियमों के अनुसार होता है। UPSC CSE 2019 मुख्य परीक्षा आधिकारिक शेड्यूल की पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए आगे की स्लाइड देखें।

ये भी पढ़ें : SBI फिर दे रहा है युवाओं को नौकरी का मौका, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन

विज्ञापन

UPSC CSE 2019 मुख्य परीक्षा आधिकारिक शेड्यूल पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें : खुशखबर: 8वीं पास को मिल रही है 56 हजार से ज्यादा सैलरी, यहां जल्द करें आवेदन  

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed