फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC CSE 2025 Registration deadline soon; apply now for 979 posts at upsconline.gov.in

UPSC CSE 2025: जल्द भर लें यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का फॉर्म; करीब है अंतिम तिथि

Thu, 06 Feb 2025 09:23 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 06 Feb 2025 09:23 PM IST
सार

UPSC CSE Last Date: यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर दें।
 

विज्ञापन
UPSC CSE 2025 Registration deadline soon; apply now for 979 posts at upsconline.gov.in
UPSC, यूपीएससी - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

UPSC CSE 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) जल्द ही सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर देगा। योग्य उम्मीदवार 11 फरवरी, 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in. या upsconline.gov.in. पर अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं। सुधार विंडो 12 से 18 फरवरी, 2025 तक खुली रहेगी।

विज्ञापन

UPSC 2025 Vacancy: 1129 पदों के लिए आवेदन शुरू

आयोग ने इस साल सीएसई के लिए कुल 979 और आईएफएस के लिए 150 रिक्तियां अधिसूचित की गई है। इस तरह कुल 1129 पदों रिक्त पदों को भरा जाएगा।
 

परीक्षा का नाम रिक्त पदों की संख्या
सिविल सेवा परीक्षा 979
भारतीय वन सेवा परीक्षा 150
कुल 1129

विज्ञापन
विज्ञापन

UPSC CSE 2025 Prelims Date: यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा की तारीख

यूपीएससी के कार्यक्रम के अनुसार, सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 25 मई, 2025 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा स्क्रीनिंग टेस्ट के रूप में कार्य करेगी और सीएसई (मुख्य) परीक्षा में प्रवेश पाने के लिए उम्मीदवारों को इस परीक्षा में प्राप्त अंकों का उपयोग नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

UPSC Civil Service Form 2025: योग्यता

  • शैक्षिक योग्यता: सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय वन सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय रक्षा लेखा सेवा (IDAS) सहित अन्य सेवाओं में अधिकारियों का चयन किया जाता है। आईएएस के लिए, उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। वहीं, IFS के लिए उम्मीदवारों को पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विज्ञान, वनस्पति शास्त्र, रसायन शास्त्र, भूविज्ञान, गणित, भौतिकी, सांख्यिकी, कृषि या समकक्ष विषय में स्नातक डिग्री प्राप्त होनी चाहिए।
  • आयु सीमा: 1 अगस्त 2025 तक 21 से 32 वर्ष। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

UPSC CSE 2025: आवेदन शुल्क

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। जबकि महिला/एससी/एसटी/बेंचमार्क विकलांगता वाले उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।

UPSC CSE 2025 Form: आवेदन प्रक्रिया

यूपीएससी सीएसई के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित सरल चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in. पर जाएं।
  • होम पेज पर यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।
  • पंजीकरण के बाद अपने अकाउंट में लॉगिन करें।
  • आवेदन पत्र भरें और शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट करने के बाद, आवेदन पत्र का प्रिंट आउट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक हार्ड कॉपी रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed