फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC CSE 2021 Interview released on upsc.gov.in know how to check sarkari naukri

UPSC CSE 2021 Interview: इस तारीख को शुरू होंगे सिविल सेवा 2021 के साक्षात्कार, जानें कहां होना होगा उपस्थित

Wed, 23 Mar 2022 12:38 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 23 Mar 2022 12:38 PM IST
सार

UPSC CSE 2021 Interview: संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सिविल सेवा परीक्षा 2021 के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया का आयोजन दिल्ली स्थित आयोग के कार्यालय Dholpur House, Shahjahan road, New Delhi-110069 के पते पर किया जाएंगा।

विज्ञापन
UPSC CSE 2021 Interview released on upsc.gov.in know how to check sarkari naukri
UPSC CSE 2021 Interview - फोटो : Social Media

विस्तार

UPSC CSE 2021 Interview: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा, 2021 के साक्षात्कार के शेड्यूल को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में भाग लिया था और साक्षात्कार के लिए सफल हुए हैं, वह इस शेड्यूल को संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट  upsc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

UPSC CSE 2021 Interview: 17 मार्च को जारी हुए थे मुख्य परीक्षा के परिणाम
संघ लोक सेवा आयोग ने 17 मार्च, 2022 को सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया था। आयोग साक्षात्कार को लेकर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए अपने शेड्यूल में कहा कि मुख्य परीक्षा के लिए जारी किए गए परिणाम के आधार पर साक्षात्कार परीक्षा को 5 अप्रैल, 2022 से शुरु करने का फैसला किया है। साक्षात्कार की प्रक्रिया 26 मई तक चलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

UPSC CSE 2021 Interview: डीएफ फॉर्म भरना होगा
यूपीएससी सीएसी के साक्षात्कार में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को पहले डीएफ फॉर्म भरना होगा। यह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस फॉर्म को जमा करने की आखिरी तारीख 24 मार्च, 2022 तक है। जिन्होंने अब तक डीएफ नहीं भरा है, वे इसे जल्द से जल्द पूरा कर लें। आयोग द्वारा जल्द ही आगे की प्रक्रिया के बारे में सूचना को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी और अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें।

विज्ञापन

UPSC CSE 2021 Interview: इस पते पर होंगे साक्षात्कार
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सिविल सेवा परीक्षा 2021 के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया का आयोजन दिल्ली स्थित आयोग के कार्यालय Dholpur House, Shahjahan road, New Delhi-110069 के पते पर आयोजित किए जाएंगे। उम्मीदवार आयोग द्वारा बताए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन कर के साक्षात्कार में पहुंचे। 

इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed