फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC CMSE 2023 Phase II interview schedule released Know how to check dates at upsc.gov.in

UPSC CMSE 2023: संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा के दूसरे राउंड का इंटरव्यू शेड्यूल जारी, यहां चेक करें डेट

Tue, 12 Sep 2023 08:34 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 12 Sep 2023 08:34 PM IST
सार

UPSC CMSE 2023: यूपीएससी ने संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा, 2023 के दूसरे चरण का इंटरव्यू कार्यक्रम जारी कर दिया है। इंटरव्यू के लिए चयनित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
UPSC CMSE 2023 Phase II interview schedule released Know how to check dates at upsc.gov.in
UPSC - फोटो : Social Media

विस्तार

UPSC CMSE 2023 Phase II Interview Schedule: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा, 2023 के दूसरे चरण का इंटरव्यू कार्यक्रम जारी कर दिया है। इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार पूरा कार्यक्रम  आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन

संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, दूसरे चरण का इंटरव्यू 20 सितंबर से 15 नवंबर तक दो पालियों- सुबह 9.00 बजे और दोपहर 1.00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। दूसरे चरण के इंटरव्यू में उपस्थित होने के लिए कुल 3112 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीएससी सीएमएस के पहले राउंड के इंटरव्यू और व्यक्तित्व परीक्षण कार्यक्रम की घोषणा पहले ही का जा चुकी है। इंटरव्यू और व्यक्तित्व परीक्षण 13 से 20 सितंबर 2023 तक आयोजित किया जाएगा। यूपीएससी के इस भर्ती अभियान का लक्ष्य विभिन्न सरकारी विभागों में 1261 चिकित्सा अधिकारियों के पदों को भरना है।

विज्ञापन

संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा दो श्रेणियों में विभिन्न चिकित्सा अधिकारी पदों पर एमबीबीएस डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोजित एक भर्ती प्रक्रिया है। आयोग लिखित परीक्षा के साथ दो राउंड में भर्ती करता है, जो कि अंग्रेजी भाषा में वस्तुनिष्ठ प्रकार की होती है, जिसके बाद साक्षात्कार या व्यक्तित्व परीक्षण होता है। आयोग इस भर्ती का आयोजन प्रतिवर्ष करता है और अप्रैल महीने में इसके लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करता है, जिसमें सभी आवश्यक विवरण शामिल होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed