UPSC Civil Services 2020: कट-ऑफ अंक जारी, पिछले पांच सालों में सबसे कम रहा प्रीलिम्स कट-ऑफ
UPSC Civil Services Result 2020: संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सेवा परिणाम 2020 कट-ऑफ अंक जारी कर दिए हैं। विभिन्न चरणों में विभिन्न श्रेणियों में अंतिम अनुशंसित उम्मीदवार द्वारा प्राप्त कट-ऑफ अंक या न्यूनतम योग्यता अंक यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in पर उपलब्ध हैं।
विस्तार
संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सेवा 2020 का परिणाम 24 सितंबर, 2021 को जारी किया गया था। अंतिम परिणाम जारी करने के लिए अब यूपीएससी ने यूपीएससी प्रीलिम्स 2020 के लिए कट ऑफ सूची के साथ-साथ मेन्स कट ऑफ और ओवर ऑल कट-ऑफ भी जारी कर दिया है। नियमों के अनुसार, सभी उम्मीदवारों की प्रीलिम्स, मेन्स और ओवरऑल की यूपीएससी मार्कशीट 2020 भी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी की जाएगी।
दिशानिर्देशों के अनुसार, उम्मीदवारों के अंक अंतिम परिणाम जारी होने के 15 दिन बाद जारी किए जाते हैं। तदनुसार, यूपीएससी की मार्कशीट upsc.gov.in पर 9 अक्टूबर, 2021 तक उपलब्ध करा दी जाएगी। अंतिम अनुशंसित उम्मीदवारों की कट ऑफ सूची या अंक नीचे दिए गए हैं।
यूपीएससी परिणाम 2020: यूपीएससी सिविल सेवा 2020 के लिए प्रीलिम्स, मेन्स और ओवरऑल कट ऑफ
|
श्रेणी |
प्रीलिम्स कट ऑफ |
मेन्स कट ऑफ |
ओवरऑल कट ऑफ |
|
सामान्य |
92.51 |
736 |
944 |
|
ईडब्ल्यूएस |
77.55 |
687 |
894 |
|
ओबीसी |
89.12 |
698 |
907 |
|
एससी |
74.84 |
680 |
875 |
|
एसटी |
68.71 |
682 |
876 |
|
पीडब्ल्यूबीडी-1 |
70.06 |
648 |
867 |
|
पीडब्ल्यूबीडी-2 |
63.94 |
699 |
910 |
|
पीडब्ल्यूबीडी-3 |
40.82 |
425 |
675 |
|
पीडब्ल्यूबीडी-5 |
42.86 |
300 |
465 |
पिछले 5 सालों में सबसे कम कट-ऑफ
इस वर्ष के लिए यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक कट-ऑफ 2011 के बाद से सबसे कम रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा की प्रकृति इसका एक कारण है। इस वर्ष, प्रीलिम्स परीक्षा को पिछले वर्षों की तुलना में सबसे कठिन माना गया था। परीक्षा में कृषि, पर्यावरण और प्रौद्योगिकी जैसे विविध विषय पूछे गए थे।
यहां सामान्य वर्ग के लिए पिछले पांच वर्षों के यूपीएससी सिविल सेवा कट-ऑफ का तुलनात्मक विश्लेषण दिया गया है-
| परीक्षा | 2020 | 2019 | 2018 | 2017 | 2016 | 2015 |
| सीएस (प्रीलिम्स) | 92.51 | 98 | 98 | 105.34 | 116 | 107.34 |
| सीएस (मेन) | 736 | 751 | 774 | 809 | 787 | 676 |
| सीएस (फाइनल) | 944 | 961 | 982 | 1006 | 988 | 877 |