फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC Civil Services Exam 2018 Result Kanishak Kataria is All India Rank 1

UPSC Result 2018 : टॉपर कनिष्क ने कामयाबी के लिए मां-बाप समेत गर्लफ्रेंड को दिया श्रेय

Sat, 06 Apr 2019 06:13 AM IST
Avdhesh Kumar एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Sat, 06 Apr 2019 06:13 AM IST
विज्ञापन
UPSC Civil Services Exam 2018 Result Kanishak Kataria is All India Rank 1
कनिष्क कटारिया - फोटो : ट्विटर

आईआईटी बॉम्बे से बीटेक पास राजस्थान के कनिष्क कटारिया ने सिविल सेवा परीक्षा-2018 में शीर्ष स्थान हासिल किया है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने शुक्रवार को परीक्षा परिणाम घोषित किए। अपनी उपलब्धि पर बोलते हुए कनिष्क ने कहा- यह बहुत ही आश्चर्यजनक क्षण है। मैंने पहली रैंक पाने की कभी उम्मीद नहीं की थी। मैं अपने माता-पिता, बहन और मेरी प्रेमिका को मदद और नैतिक समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। लोग मुझसे एक अच्छे प्रशासक बनने की उम्मीद करेंगे और यही मेरा इरादा है।

विज्ञापन


इन परिणाम के आधार पर आईएएस, आईएफएस, आईपीएस और अन्य केंद्रीय सेवाओं (ग्रुप-ए और ग्रुप-बी) के लिए चयन किया गया है। महिलाओं में भोपाल की सृष्टि जयंत देशमुख ने पहला स्थान हासिल किया है। हालांकि संपूर्ण सूची में उनका पांचवां नंबर है। 
विज्ञापन


यूपीएससी ने अपने बयान में कहा कि परीक्षा में 759 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए। इनमें 577 पुरुष और 182 महिलाएं हैं। एससी वर्ग से आने वाले कटारिया ने पहला स्थान हासिल किया है। गणित उनका वैकल्पिक विषय था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 




उन्होंने कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग से बीटेक किया है। वहीं महिलाओं में शीर्ष स्थान पर रहने वाली सृष्टि ने भोपाल के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से केमिकल इंजीनियरिंग में बीई की हुई है।

संपूर्ण सूची में राजस्थान के ही अक्षत जैन दूसरे और उत्तर प्रदेश के जुनैद अहमद तीसरे स्थान पर हैं। इसके अलावा शीर्ष-10 में श्रवण कुमत, शुभम गुप्ता, कर्नाटी वरुणरेड्डी, वैशाली सिंह, गुंजन द्विवेदी, तन्मय वशिष्ठ शर्मा के नाम हैं। 759 सफल उम्मीदवारों में सामान्य वर्ग के 361, ओबीसी के 209, एससी के 128 और एसटी के 61 हैं। शीर्ष 25 स्थानों पर 15 पुरुष और 10 महिलाओं ने कब्जा किया है।

तीन चरणों में हुई परीक्षा

सफल उम्मीदवारों को तीन चरण की परीक्षा, प्री, मेंस के साथ निजी साक्षात्कार से गुजरना पड़ा। मेंस में कामयाब उम्मीदवारों को निजी साक्षात्कार की परीक्षा चार फरवरी 2019 से शुरू हुई थी।

पूरा परिणाम यहां देखा और डाउनलोड किया जा सकता है

बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन सितंबर-अक्टूबर 2018 में किया गया था। इसके बाद फरवरी-मार्च 2019 में पर्सनालिटी टेस्ट और साक्षात्कार का आयोजन किया गया था। आयोग ने नतीजे जारी करते हुए अपनी वेबसाइट पर सभी चयनित अभ्यर्थियों सूची जारी कर दी है।

ऐसे देखें अपना रिजल्टः

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद लेटेस्ट नोटिफिकेशन के सेक्शन में UPSC Mains Result से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • उसके बाद पीडीएफ खुलेगी, जिसमें अपना नाम सर्च कर अपना रिजल्ट देख लें।
  • बता दें कि आयोग सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों प्रारंभिक (प्री), मुख्य (मेन) और इंटरव्यू की प्रक्रिया से उम्मीदवारों का फाइनल चयन करता है।

इस परीक्षा के जरिए

  • भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)
  • भारतीय पुलिस सेवा (IPS)
  • भारतीय विदेश सेवा (IFS)
  • केंद्रीय सेवाएं तथा ग्रुप 'ए' व 'बी' के लिए चयन किया जाता है।

शीर्ष 10 में ये रहे शामिल

1. कनिष्क कटारिया ( Kanishak Kataria )
2. अक्षत जैन ( Akshat Jain )
3. जुनैद अहमद ( Junaid Ahmad )
4. श्रेयांस कुमत ( Shreyans Kumat )
5. सृष्टि जयंत देशमुख ( Srushti Jayant Deshmukh )
6. शुभम गुप्ता ( Shubham Gupta )
7. करनति वरुनरेड्डी ( Karnati Varunreddy )
8. वैशाली सिंह ( Vaishali Singh )
9. गुंजन द्विवेदी ( Gunjan Dwivedi )
10. तन्मय वशिष्ठ शर्मा ( Tanmay Vashishtha Sharma )
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed