फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC CISF AC 2024 Admit Card out at upsc.gov.in, Exam on 10 March; Direct link to downlaod

UPSC CISF Admit Card: यूपीएससी सहायक कमांडेंट भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Sun, 03 Mar 2024 06:48 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 03 Mar 2024 06:48 PM IST
सार

UPSC CISF AC Admit Card 2024 Out: संघ लोक सेवा आयोग ने सीआईएसएफ एसी (ईएक्सई) भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा 10 मार्च को होने वाली है। उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
UPSC CISF AC 2024 Admit Card out at upsc.gov.in, Exam on 10 March; Direct link to downlaod
UPSC CISF AC Admit Card 2024 - फोटो : UPSC

विस्तार

UPSC CISF AC Admit Card 2024: संघ लोक सेवा आयोग ने सीआईएसएफ एसी (ईएक्सई) भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में कमांडेंट की रिक्तियों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 10 मार्च को किया जाएगा।

विज्ञापन

UPSC CISF AC Admit Card 2024: केन्द्र पर साथ लेकर जाएं एडमिट कार्ड

उम्मीदवार परीक्षा के दिन परीक्षा केन्द्र पर यूपीएससी सीआईएसएफ असिस्टेंट एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ अवश्य लेकर जाएं। इन डॉक्यूमेंट्स के बिना किसी भी अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।

आयोग केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में सहायक कमांडेंट (कार्यकारी) की रिक्तियों को भरने के लिए सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2024 (Limited Departmental Competitive Examination) आयोजित कर रहा है। आयोग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के तहत भरी जाने वाली रिक्तियों की संभावित संख्या 20 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

UPSC CISF AC Admit Card 2024 Download, ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर 'UPSC CISF EXE LDCE Admit Card 2024 Download' लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
  • यदि आपके एडमिट कार्ड में नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर या किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है तो तुरंत मेल कर इसमें सुधार करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed