फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC CDS 1 Result 2021 Declared at upsc.gov.in know how to check merit list here

UPSC CDS 1 Result 2021: यूपीएससी सीडीएस-1 परीक्षा 2021 परिणाम घोषित, ऐसे देखें मेरिट सूची 

Fri, 24 Dec 2021 08:20 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Fri, 24 Dec 2021 08:20 PM IST
सार

UPSC CDS 1 Result 2021:  संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सीडीएस-1 परीक्षा का परिणाम 2021 घोषित कर दिया है। वह उम्मीदवार जो फरवरी,2021 में हुई संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) परीक्षा-1 में उपस्थित हुए, वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in में जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन
UPSC CDS 1 Result 2021 Declared at upsc.gov.in know how to check merit list here
UPSC CDS 1 Result 2021 - फोटो : Social Media

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा संयुक्त रक्षा सेवा(सीडीएस)-1 2021 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया है। सीडीएस-1 परीक्षा के जरिए भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) , भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए) और वायु सेना अकादमी (एएफए) में निर्धारित पदों को भरा जाएगा। आईएमए, आईएनए और एएफए के 152वें कोर्स में प्रवेश के लिए यह परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें कुल 154 उम्मीदवारों की मेरिट सूची जारी की गई है। 7 फरवरी,2021 में परीक्षा का आयोजन हुआ था। सीडीएस-1 की लिखित परीक्षा यूपीएससी द्वारा आयोजित की गई और सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) द्वारा साक्षरता हुए। इन दोनों के बाद सीडीएस-1 के अंतिम परिणाम जारी हुए हैं। 

विज्ञापन

वह सभी उम्मीदवार, जिन्होंने सीडीएस-1 परीक्षा दी है और उन्होंने एसएसबी टेस्ट में भी योग्यता प्राप्त की है। वह अपने नतीजे आधिकारिक वेबसाइट  upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। सभी अभ्यर्थी के दस्तावेजों का सत्यापन भी होगा। सीडीएस-1 के अंतिम रिजल्ट 2021 तैयार करते समय मेडिकल टेस्ट के नतीजों को तैयार नहीं किया गया है। यह अंतरिम मेरिट सूची है, दस्तावेजों के सत्यापन व अन्य निर्धारित नियमों का पालन करने के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी। 

विज्ञापन

उम्मीदवारों की मार्कशीट बाद में जारी होगी

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (ओटीए) सीडीएस- 1 का अंतिम परिणाम जारी होने के बाद योग्य उम्मीदवारों की विस्तृत विषयवार मार्कशीट यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उम्मीदवार अधिक संबंधित जानकारी व अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट को देखते रहें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

UPSC CDS 1 Result 2021 के परिणाम ऐसे डाउनलोड करें

  • यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर नए अनुभाग में जाएं और यूपीएससी सीडीएस-1 अंतिम परिणाम 2021 नाम के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद पीडीएफ फाइल पर क्लिक करें।
  • अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • पीडीएफ फाइल को चेक करें।
  • परिणाम देखने के बाद अब अपनी पीडीएफ फाइल को डाउनलोड करें।
  • अब अपने अपने परिणाम के दस्तावेज का प्रिंट आउट निकाल लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed