फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC CDS 1 Last Date 11 january is last date to apply for UPSC Combined Defence Services Examination I, know how to apply for it sarkari naukri

UPSC CDS 1 Last Date: यूपीएससी सीडीएस के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, जल्दी करें आवेदन

Tue, 11 Jan 2022 04:24 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 11 Jan 2022 04:24 PM IST
सार

UPSC CDS 1 Last Date: यूपीएससी की ओर से जारी किए गए आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा परीक्षा (1) का आयोजन 10 अप्रैल 2022 को किया जाएगा।

विज्ञापन
UPSC CDS 1 Last Date 11 january is last date to apply for UPSC Combined Defence Services Examination I, know how to apply for it sarkari naukri
UPSC CDS 1 - फोटो : Social Media

विस्तार

देश की सेना में शामिल होने का सुनहरा अवसर सामने आया है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने  यूपीएससी संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा परीक्षा (1) के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है और आज 11 जनवरी, 2022 को इसके लिए आखिरी तारीख है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर शाम 6 बजे से पहले तक अपना आवेदन कर लें।
विज्ञापन


10 अप्रैल को होगी परीक्षा
यूपीएससी की ओर से जारी किए गए आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा परीक्षा (1) का आयोजन 10 अप्रैल 2022 को किया जाएगा। इस परीक्षा के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को भारतीय सेना अकादमी, नौसेना अकादमी, वायुसेना अकादमी आदि में प्रवेश मिलेगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 200 रुपये शुल्क भी जमा करना होगा। महिला, एससी, एसटी वर्ग के लिए आवेदन निशुल्क है।
विज्ञापन


कैसे करें अपना आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। 


1. उम्मीदवार सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट  upsconline.nic.in पर जाएं।

2. अब ONLINE APPLICATION FOR VARIOUS EXAMINATIONS OF UPSC के सेक्शन पर क्लिक करें।

3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।

4. Combined Defence Services Examination (I) पर क्लिक करें।

5. अब  Part 1 Registration के लिंक पर क्लिक करें।

6. अब मांगी जा रही सभी जानकारी को दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड कर के सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

7. अब आपको एक पंजीयन नंबर प्राप्त होगा।

8. आवेदन शुल्क को जमा करें।

9. अब  Part 2 Registration को पूरा करें और समिट के बटन पर क्लिक करें।

10. आवेदन पूरा होते ही आपको एक मेल भी प्राप्त होगा।

11. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed